ये महीना पितरों के प्रति प्रेम और श्रद्दा को प्रकट करने का होता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों हमारे पूर्वज किसी ना किसी रूप में धरती पर वापस आते हैं। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के लिए पूजा-पाठ करते हैं और उनसे अपनी गलतियों से क्षमा मांगते हैं। श्राद्ध के दिनों में दान-पुण्य किया जाता है और ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पूर्वज खुश होते हैं औप आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते है। इस बार पितृपक्ष 20 सितंबर से शुरू हुआ है जो कि 6 अक्टूबर तक रहेगा।
ब्रह्म पुराण के अनुसार जो भी वस्तु उचित काल या स्थान पर पितरों के नाम उचित विधि द्वारा ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक दिया जाए वह श्राद्ध कहलाता है। श्राद्ध के माध्यम से पितरों को तृप्ति के लिए भोजन पहुंचाया जाता है। पिण्ड रूप में पितरों को दिया गया भोजन श्राद्ध का अहम हिस्सा होता है। मान्यता है कि अगर पितर रुष्ट हो जाए तो मनुष्य को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पितरों की अशांति के कारण धन हानि और संतान पक्ष से समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। संतान-हीनता के मामलों में ज्योतिषी पितृ दोष को अवश्य देखते हैं। ऐसे लोगों को पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध अवश्य करना चाहिए ।
श्राद्ध का भोजन तैयार करते समय यह ध्यान रखें कि रात का भोजन अतिरिक्त शुद्ध होता है इसीलिए उसमें किसी भी प्रकार की आशुद्धता का होना गलत है इसीलिए ध्यान रहे श्राद्ध का भोजन शुद्ध होना चाहिए आइए जानते हैं श्राद्ध का भोजन तैयार करते वक्त किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए और किस भोजन को बनाना चाहिए और किस भोजन को नहीं बनाना चाहिए।
खीर पूरी होती है अनिवार्य: श्राद्ध के समय खीर पूरी बनाना अनिवार्य होता है इसीलिए आपको खीर पूड़ी बनाने ही होगी क्योंकि आने वाले होती है श्राद्ध का भोजन तैयार करते वक्त इस चीज का ध्यान रखें की खीर पूरी बनाना अपना भूले उसकी तैयारियां पहले से ही करके रख सकते हैं
जौ मटर और सरसों का प्रयोग होता है श्रेष्ठ: श्राद्ध के पूजन में यदि अनाजों का प्रयोग किया जाए तो यह अच्छा होता है इसीलिए आप श्राद्ध का भोजन बनाए तो उसमें जौ, मटर, सरसों का प्रयोग कर सकते हैं ऐसा करना अच्छा माना जाता है।
पितरों के पसंद के हो पकवान: भोजन पितरों की पसंद का हो तो अच्छा है क्योंकि श्राद्ध हम अपने पितरों के लिए कर रहे हैं तो हम उनकी पसंद का खाना बनाएंगे तो यह अच्छा होगा उनकी आत्मा को भी शांति मिलेगी इसीलिए श्राद्ध का भोजन तैयार करते वक्त आप ध्यान रखें कि आप अपने पितरों की पसंद का भोजन बनाएं अगर आप ज्यादा पकवान बना रहे हैं तो उनमें से कुछ पकवान पितरों के पसंद के बना सकते हैं ऐसा करना अच्छा माना जाता है और इससे उनको भी शांति मिलेगी इसीलिए आप श्राद्ध के समय उनकी पसंद का खाना अवश्य बनाएं।
गंगाजल, दूध, शहद, कुश ओर तिल है जरूरी: गंगाजल, दूध, शहद, तिल और कुश होते है ज़्यादा जरूरी क्योंकि आप श्राद्ध का काम करने जा रहे हैं इसीलिए उनके आवश्यक सामग्रियों का ध्यान रखना आपका ही कर्तव्य है इसीलिए जरूरी सामग्री को ध्यान में रखकर ही आपको यह काम करना चाहिए इसीलिए आप आवश्यक सामग्रियों के बारे में जान ले फिर ही पूजा करें।
तिल पिशाचों से श्राद्ध की रक्षा करते हैं: मान्यता है कि श्राद्ध में अगर तिल का प्रयोग किया जाए तो वह पिशाच और से श्राद्ध की रक्षा करते हैं इसीलिए आप तिल का प्रयोग अवश्य करें मान्यता अनुसार इससे आपके श्राद्ध की रक्षा होगी।
श्राद्ध के भोजन में भूल से भी न पकाएं यह
आप श्राद्ध की पूजा करने जा रहे हैं इसीलिए उनके आवश्यक सामग्रियों का ध्यान रखना और क्या चीज़ नही करनी चाहिए इस का ध्यान रखना आपका ही कर्तव्य है। श्राद्ध की पूजा में इन चीज़ों का प्रयोग बिल्कुल नही किया जाना चाहिए।
-चना, मसूर, उड़द, कुलथी, सत्तू, मूली, काला जीरा
-कचनार, खीरा, काला उड़द, काला नमक, लौकी,
प्याज और लहसन
-बड़ी सरसों, काले सरसों की पत्ती और बासी, खराब अन्न, फल और मेवे