Tirupati balaji mandir - वैसे तो हमारे भारत देश में अनेकों प्रसिद्ध मंदिर है मगर उनमे से एक तिरुपति बालाजी मंदिर भी है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में है। तिरुपति में स्थित वेंकटेश्वर मंदिर भगवान विष्णु जी को समर्पित है। यह मन्दिर संसार का सबसे पवित्र स्थल है तथा इस मंदिर को सात पहाड़ो का अखिलेश्वर (भगवान) भी कहा जाता है। यह मंदिर वैष्णव सम्प्रदाय से उत्पन्न हुआ है तथा इस मंदिर के महत्व का उल्लेख अनेकों धार्मिक ग्रन्थों में प्राप्त होता है। वैसे तो यहाँ हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं मगर वैकुंठ एकादशी का दिन काफी शुभ माना जाता है कहा जाता है कि इस दिन जो भी श्रद्धालु, भगवान के दर्शन के लिए आते हैं उस के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसा भी लोग कहते हैं कि यहां आने पर जन्म-मरण के रोक से मुक्ति मिल जाती है। इस मंदिर की ऊँचाई समुद्रतल से 3200 फ़ीट है। कई सौ सालों पूर्व बना यह मंदिर शिल्प व वास्तु कला का अनोखा मिसाल है। तिरुपति को संगम साहित्य में त्रिवेंगदम भी कहा गया है। इस मन्दिर के विषय में ऐसी अनेक तरह की रहस्यमयी बातें प्रसिद्ध है। जिसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रहस्यमयी बातें--
◆कहते हैं मंदिर में स्थापित तिरूपति बालाजी की दिव्य काली मूर्ति किसी ने बनाई नहीं बल्कि वह जमीन से प्रकट हुई है। ऐसी मान्यता है कि तिरूपति बालाजी में भगवान स्वयं विराजते हैं और इसके प्रमाण भी साक्षात नजर आते हैं ।जैसे भगवान वेंकटेश स्वामी के बाल बिल्कुल प्रतीत होते हैं यह अत्यंत मुलायम है और कभी उलझते नहीं है।
◆ यदि देखा जाए तो किसी मिट्टी से बनी मूर्ति का नम होना स्वाभाविक है ,परन्तु भगवान बालाजी की प्रतिमा एक विशेष प्रकार के चिकने पत्थर से बने होने पर भी नम रहती है ।कहते हैं कि भगवान बालाजी को पसीना आता है ,इस कारण से मन्दिर के वातावरण को काफ़ी ठंडा रखा जाता है इसके बावजूद मूर्ति का तापमान उच्च रहता है।
◆ इस मंदिर में रहस्य के अंदर भी रहस्य है। इस मंदिर में अन्दर जाकर देखने से मूर्ति मध्य में स्थित दिखती है परंतु वही मूर्ति अगर आप गर्भगृह के बाहर से देखेंगे तो वह दायीं ओर दिखेगी।
◆ भगवान के मंदिर से 23 किमी दूर एक गांव है, जो पर बाहरी मनुष्यों के आने पर प्रतिबंध है। यहां के लोग बहुत ही नियम कानून और धैर्य के साथ रहते हैं।लोग मानते हैं कि घी, दूध, दही, फूल इत्यादि पूजन सामग्रियां इसी गांव से आती हैं एवं यहां की युवतियां सिले हुए कपड़े नही पहनती हैं।
◆ इस मूर्ति में स्वयं भगवान विराजते हैं जिसके कारण यह मूर्ति अनमोल हो जाती है और इसी कारण इस मूर्ति के अनेकों रहस्य हैं कहते हैं कि परचई कपूर जो कि ऐसा कपूर है जिस को पत्थर पर लगाने से कुछ समय पश्चात् उस पत्थर में दरारें आ जाती है मगर इस अद्भुत मूर्ति पर लगाने से मूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।