Logo

जानिए क्या है उत्पन्ना एकादशी व इसका शुभ मुहूर्त और विधि

sonam Rathoresonam RathoreUpdated 25 Nov 2021 10:38 AM IST
जानिए क्या है उत्पन्ना एकादशी व इसका शुभ मुहूर्त और विधि
उत्पन्ना एकादशी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व होता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। उत्पन्ना एकादशी का त्यौहार हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग एकादशी का व्रत रखते हैं और विष्णु भगवान की पूजा करते हैं।  आपको बता दें कि एक पूरे वर्ष में कुल 24 एकादशियां होती हैं जिनमें से एक उत्पन्ना एकादशी भी होती है। हालांकि जब मलमास आता है तो एकादशियों की संख्या 26 हो जाती हैं।

इस साल उत्पन्ना एकादशी की तिथि मंगलवार, 30 नवंबर, 2021 को है। मान्यता के अनुसार जब कृष्ण एकादशी का पहला दिन आता है उसी दिन से उत्पन्ना एकादशी की तैयारी शुरू हो जाती है। कहते हैं कि जो लोग  बहुत ही निष्ठापूर्वक ये व्रत रखते हैं उन्हें इस व्रत से हजारों यज्ञों का  पुण्य मिलता है।  

उत्पन्ना एकादशी की शुरुवात 30 नवंबर, 2021, मंगलवार को  2  बजे दोपहर में होगी। इसके बाद  01 दिसंबर 2021, बुधवार को  12 बजकर 55 मिनट पर  उत्पन्ना एकादशी समाप्त होगा। वहीं एकादशी पारण का शुभ मुहूर्त 1 दिसंबर,2021 को सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा और 9 बजे खत्म होगा।

उत्पन्ना एकादशी में  दिन के समय सिर्फ सात्विक आहार खाने की मान्यता होती है।इस दिन चावल और मसूर दाल का सेवन करना वर्जित माना जाता है।आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी की पूजा विधि और कथा के बारे में।

कालभैरव जयंती पर दिल्ली में कराएं पूजन एवं प्रसाद अर्पण, बनेगी बिगड़ी बात - 27 नवंबर 2021
जानिए क्या है उत्पन्ना एकादशी व इसका शुभ मुहूर्त और विधि
•     उत्पन्ना एकादशी में दशमी तिथि के दिन शाम को दातुन करे लें। इसके बाद फिर रात में कोई भोजन ना करें।

•    रात को भगवान का स्वरूप याद करके सोए।

•    उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह उठकर  स्नान कर लें। फिर संकल्प लेकर निर्जला व्रत रखें।

•    व्रत के दिन विष्णु भगवान की पूजा करें। उनको पूजा में दीपक, धूप और नाना प्रकार की सामग्रियां चढ़ाकर उनको प्रसन्न करें।

•    इस दिन हमें अपने बुरे विचार का त्याग कर देना चाहिए और सात्विक भाव अपना लेना चाहिए।

•    रात को विष्णु भगवान के नाम से दीपदान करें और आरती या भजन गाकर जागरण करें।

दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में
जानिए क्या है उत्पन्ना एकादशी व इसका शुभ मुहूर्त और विधि
 उत्पन्ना एकादशी मनाने के पीछे एक  पौराणिक कथा छिपी हुई है। उस कथा के अनुसार सतयुग में मुर नामक असुर राक्षस उत्पन्न हुआ था। वह राक्षस इतना शक्तिशाली और भयानक था कि  उसने अग्नि, इन्द्र, आदित्य, वायु, वसु सभी देवताओं को पराजित कर दिया था। भयभीत होकर इन्द्र देवता  शिव जी के पास गए,उनको पूरी कहानी बताई और उनसे मदद मांगी। शिव जी ने इंद्र और बाकी देवताओं को विष्णु भगवान की शरण में जाने की बात कही।

शिव जी की सलाह पर सभी देवता विष्णु भगवान के पास पहुंच गए और उनसे मदद की गुहार लगाने लगे। जब विष्णु जी ने पूरा वृतांत सुना तो इन्द्र से पूछा कि आखिर  ऐसा कौन सा दैत्य है जिसने सभी देवताओं को जीत लिया है। विष्णु भगवान ने उनसे उस राक्षस के नाम और स्थान के बारे में भी पूछा। इन्द्र ने उस राक्षस का नाम मुर और स्थान चंद्रावती बताया।

भगवान विष्णु ने देवताओं की बातें सुनी और उन्हें ये आश्वासन दिया कि वो उस  राक्षस  का संहार करेंगे।इसके बाद विष्णु भगवान के कहने पर सभी देवताओं  ने चंद्रावती की ओर प्रस्थान किया। उस समय असुर राक्षस  मुर युद्ध भूमि में अपनी सेना के साथ मौजूद था और गरज रहा था। उसकी गरज इतनी भयानक थी कि सभी देवता भयभीत हो गए और चारों ओर भागने लगे। फिर जब विष्णु भगवान खुद रणभूमि में आए तो वो दैत्य अपना अस्त्र और शस्त्र लेकर विष्णु जी के पीछे दौड़ा। 

भगवान ने उनके अस्त्रों का मुंहतोड़ जवाब दिया और बहुत से दैत्यों को मार गिराया। अब  केवल मुर ही बचा हुआ था। वह लगातार भगवान विष्णु से लड़ता रहा। जितनी बार विष्णु भगवान अपने तीक्ष्ण बाण चला रहे थे उतनी बार वह उसके लिए पुष्प साबित हो रहा था। उस राक्षस का शरीर छिन्न-भिन्न हो गया था लेकिन फिर भी वो युद्ध करता रहा। दोनों के बीच 10 हजार वर्षों तक मल्लयुद्ध चला लेकिन फिर भी मुर नहीं मरा।

 जब विष्णु भगवान थक गए तो वे बद्रिकाश्रम विश्राम करने चले गए। उन्होंने वहां हेमवती नाम की एक सुंदर गुफा में प्रवेश किया और  योगनिद्रा की गोद में सो गए। मुर भी उनके पीछे-पीछे आ गया और भगवान को सोया देखकर उन्हें मारने का प्रयास किया। तभी विष्णु भगवान के शरीर से एक उज्ज्वल और कांतिमय रूप वाली देवी प्रकट हुई।

 पहले उस देवी ने राक्षस मुर को ललकारा, फिर युद्ध किया। इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। जब विष्णु जी योगनिद्रा की गोद से उठे तो उन्हें सारी बात पता चली। विष्णु भगवान ने उस देवी से कहा कि उनका जन्म एकादशी के दिन हुआ है,इसीलिए वो आज से उत्पन्ना एकादशी के नाम से पूजी जाएंगी।उन्होंने आगे कहा कि उत्पन्ना एकादशी के भक्त वही होंगे जो विष्णु के भक्त हैं।

आसानी से देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में, यहाँ क्लिक करें

Related Puja

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
133 devotees have booked this puja
Book Puja
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
133 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
राजीव

राजीव

₹28/min₹5/min
View all
कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा
Enemy Protection & Tantra Badha Nivaran

कालभैरव जयंती विशेष – तंत्र बाधा मुक्ति एवं शत्रु विनाशक महापूजा

Tue 01 December 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
133 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 02 December 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
392 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 03 December 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
205 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure