मेष राशि
लव रिलेशनशिप में अभी कुछ बातें साथी के साथ बहुत अधिक गहराई से न हो पाए, शुरुआती समय में आप थोड़ा झिझक का अनुभव भी करेंगे लेकिन लक का साथ मिलेगा और अचानक से साथी की ओर से आपको सहयोग मिलेगा. अपने रिश्ते को ख़ास बनाए रखने के लिए आपको अपनी ओर से कुछ अधिक प्रयास करने होंगे. अपने जीवन साथी के साथ सप्ताह के दूसरे भाग में घूमने के अवसर मिलेंगे. प्रेम में कुछ नए रिश्ते सामने आ सकते हैं इसलिए संभल कर आगे बढ़ना जरुरी होगा और पारदर्शिता लानी होगी.
वृष राशि
कुछ ऐसे अवसर आ सकते हैं जिससे प्रेमी के साथ आपके अहंकार का टकराव हो सकता है. आप भी कुछ जिद्दी हो सकते हैं लेकिन जरूरी है की आप सब्र से काम लीजिए. अपनों को दूसरों के साथ कपेयर करने से बचें. इस समय आप घर के लोगों के साथ विवाद में परेशानी हो सकती है. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें ओर ये समय नई चीजों को खरीद सकते हैं. अपने प्यार को लेकर गंभीर होंगे इस समय कुछ स्थान बदलाव का भी समय दिखाई देगा.
मिथुन राशि
प्रेम जीवन में शांति देखने को मिलेगी जिससे रिश्ते शांतिपूर्ण रहेंगे, पार्टनर के लिए आपकी भावनाएं पहले से ज्यादा मजबूत होने की संभावना है. अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश न करें और चीजों के साथ जाएं. अपने साथी के साथ हर पल का आनंद ले पाएंगे. इस समय पर साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं. इस समय आप काफी चीजों को लेकर परेशान होंगे लेकिन प्रेमी आपके लिए सकारात्मक रुप से काम कर सकता है.
कर्क राशि
आप साथी या उस व्यक्ति के सामने शायद खुद को अलग सा पेश कर सकते हैं. इस समय आप काफी चीजों को लेकर सजग होंगे. अपने परिवार के साथ तो होंगे लेकिन मन में आप विचारों का ज्वार स अबना रह सकता है. खुद को अलग करने से अच्छा है चीजों के अनुसार खुद को ढ़ालें. इस समय आपकी रोमांटिक रुचि सप्ताह वाली होगी. आपका साथी आपके व्यवहार को समझ नही पाए. साथी खुद को इस तरह से पेश करेगा जो उनकी वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करता है. सुनिश्चित करें कि आप नकली छवि पर विश्वास नहीं करते हैं.
सिंह राशि
इस समय आपका दांपत्य जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. इस समय पर आप काम और घरेलू क्षेत्र में समय की कमी को झेल सकते हैं. आप अपने पार्टनर को नियंत्रित करने की कोशिश कर सकते हैं. अपने पार्टनर को अपनी मर्जी से मोड़ने के लिए हर मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अपने साथी पर हावी होना चाहते हैं तो ये बातें रिश्ते में परेशानी दे सकती हैं इसलिए एक दूसरे के साथ समान रुप से साथ को अपनाएं.
कन्या राशि
आप कुछ मन का करने वाले हैं और साथी को खुश करवा सकते हैं. आप शुरुआती समय में थोड़ा लापरवाह भी हो सकते हैं. सुनिश्चित करें कि आप चीजों को गलत नहीं करें ओर समझ के साथ आगे बढ़ना होगा. आपका प्यार आपके वश में नहीं रहेगा ओर तब आप कुछ परेशान हो सकते हैं. आप कुछ खरीदारी के मूड में होंगे लेकिन साथी की ओर से हेल्प न मिल पाए. इस समय के दौरान अपनों का सहयोग सप्ताह के बाद मिलेगा.
तुला राशि
आप अपने साथी के साथ कुछ मस्ती के मूड में होंगे. आप रिश्तों में आगे बढ़ने के मूड में हो सकते हैं. चीजों के अंत में आप थोड़ा रिलैक्स अनुभव भी करेंगे. आपका साथी आपको कुछ अच्छे पलों को देने में सहायक होगा. इस समय नियंत्रण खोने के बावजूद आपके और आपके साथी के बीच भावनात्मक बंधन मजबूत रह सकता है. सिंगल लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से प्रस्ताव मिलने की संभावना है जिस पर उनकी नजर काफी समय से रही थी.
वृश्चिक राशि
इस समय आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं ओर साथ ही नए स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा. योजना बनाने का यह सबसे अच्छा समय है. प्रेम के प्रति ईमानदारी और समर्पण आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा. संभव है कि आपका खर्च आपकी आमदनी से ज्यादा बढ़ जाए ऎसे में व्यर्थ के विवाद भी उभर सकते हैं इसलिए जरूरी है की कोशिश करें की काम में अधिकता से बचें.
धनु राशि
इस समय आप को अपने साथी के अनुसार काम करना होगा, इससे ही आप रिश्ते में कुछ स्थिरता को पाएंगे.
पार्टनरशिप में काम करने पर पार्टनर की प्राथमिकताओं को भी प्राथमिकता देना जरूरी होता है इसलिए भावनाओं पर आगे बढ़ें. इस समय आपको अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का अवसर मिलेगा. जीवन साथी के साथ कुछ पार्टी या फंग्शन में शामिल हो सकते हैं.
मकर राशि
इस पूरे सप्ताह आप अपने प्रेम जीवन से जुड़े मामलों को निपटाने के दौरान खुद को परिपक्व रूप से काम करते हुए पाएंगे जो कई मामलों में आपको परेशानी दे सकता है लेकिन यह व्यवहार आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. इससे आपके रिश्ते में भी विकास होगा. अपने साथी को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश में आप सफल भी होंगे.
कुंभ राशि
आप एक रिश्ते को खत्म करने और दूसरे में जाने की योजना बना सकते हैं. आप शायद इन दो स्थितियों के बीच संघर्ष कर सकते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप पिछले रिश्ते को बिना किसी खटास के समाप्त कर दें और फिर दूसरे की ओर बढ़ें. आपको उस पिंजरे से बाहर निकलने की जरूरत है जिसे आपने अपने लिए बनाया है. विवाह हैं तो अपना समय यह सोचने में बिताएंगे कि वे किस प्रकार अपने साथी के लिए कुछ अलग कर पाएं.
मीन राशि
इस समय आप और आपका साथी एक दूसरे के बीच विश्वास बनाने की कोशिश में कुछ समय बिताएंगे. आपके और आपके साथी के बीच बेहतर समझ विकसित करने से रिश्ते की जड़ें मजबूत हो सकती हैं. अगर आपके प्रेम जीवन में उदासी है वो अब दुर हो सकती है. विवाहित जोड़े अपने परिवार के साथ कुछ ज्यादा समय बिताने को मिल सकता है.