शादीकिसी भी व्यक्ति के ज़िन्दगी के सबसे ख़ास पलों में शुमार होता है। इस दिन नव दंपत्ति अपने नए जीवन की शुरुवात करते हैं। हर व्यक्ति अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है ताकि ये उसे जिंदगीभर याद रहे। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तमाम प्रयास करते हैं। हिन्दू धर्म में शादी का बहुत महत्व होता है। इस धर्म में शादी के दौरान तमाम रीति रिवाज और रस्में की जाती हैं। हिन्दू धर्म में शादी एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। शादी का उत्सव भी लोग अलग अलग तरीके से मनाना पसंद करते हैं। कुछ लोग धूम धाम से शादी करके अपनी शादी को यादगार बनाते हैं। वहीं कुछ लोगों को सादगी ही पसंद होती है। शादी आप चाहे धूम धाम से कर रहें हो या सादगी से लेकिन शादी का समय और योग सही होना चाहिए।शादी के लिए जो ज्योतिषियों द्वारा शुभ तिथि निकाली जाती है,उसी में शादी होनी चाहिए। साथ ही शादी का योग भी आपको सही चुनना होता है। अगर आप बिना शुभ तिथि और योग के शादी करते हैं तो इससे आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसीलिए शादी के लिए सही तिथि और योग का होना जरूरी है । आइए जानते हैं 2022 में कब कब शादी की शुभ तिथि पड़ रही है और किस योग में शादी करने से आपकी शादी सफल होगी।
विवाह के लिए अनुकूल तिथियां:- द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि।
विवाह के लिए सबसे शुभ मुहूर्त : - अभिजीत मुहूर्त और गोधुली वेला
विवाह के लिए कौन सा योग होता है शुभ?
विवाह के लिए निम्लिखित 3 योग सबसे शुभ होते हैं। मान्यता है कि इन योगों में शादी करने से शादी सफल होती है।
1. प्रीति योग : प्रीति योग नव दंपत्ति के बीच प्रेम का विस्तार करता है। इस योग में आप प्रेम विवाह कर सकते हैं। इस योग में अगर आपको मेल मिलाप बढ़ाना हो, झगड़ा निपटाना हो, समझौता करना हो या किसी नाराज़ मित्र को मनाना हो, तो इसमें आपको अवश्य सफलता मिलेगी। इस योग में आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको मान सम्मान प्राप्त होगा।