Logo

Aaj Ka Rashifal 12 March: आज मूल नक्षत्र में चंद्रमा इन राशियों के लिए होगा विशेष समय, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 11 Mar 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 12 March: आज मूल नक्षत्र में चंद्रमा इन राशियों के लिए होगा विशेष समय, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

12 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 12 March: आज के दैनिक राशिफल के अनुसार चंद्रमा का गोचर कई राशियों के जीवन में बदलाव ला सकता है। गुरुवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। नवमी तिथि सुबह 06:29 तक होगी उसके बाद दशमी का आरंभ होगा। चंद्रमा का मूल नक्षत्र में होना 12:43 तक होगा उसके बाद पूर्वाषाढ़ा का असर होगा। सिद्धि योग के साथ साथ व्यातीपात योग भी रहेगा विशेष जानें चन्द्रमा धनु राशि पर गोचर करते हुए किन राशियों को कर सकता है प्रभावित।

कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, तो वहीं कुछ राशियों को परिवार और रिश्तों से जुड़ी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। समझदारी और धैर्य के साथ लिए गए फैसले आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए घर के कामों में विस्तार धार्मिक कार्यों में शामिल होने का समय देता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिल सकती है और कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी, हालांकि किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने में अपने बड़ों का सहयोग लेना बहुत ही अनुकूल रह सकता है। 

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग:  क्रीम

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन उथल-पुथल वाली हो सकती है क्योंकि इस समय चंद्रमा का गोचर इस ओर संकेत देता है। आज चीजों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य से आप उन्हें अच्छे से निभा पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है बस ध्यान रखें की बहस न हो पाए। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपके मन में नई योजनाओं को लेकर उत्साह बना रह सकता है इस दौरान आप अपने पार्टनर की ओर से कुछ बातें सीख या समझ सकते हैं। कामकाज में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं और आपके विचारों की सराहना भी हो सकती है। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बातचीत से कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। दिन के अंत में थोड़ा आराम करना भी जरूरी होगा।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत

आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, काम को सावधानी से करें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य और आराम का भी ध्यान रखना जरूरी है।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस समय घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रहेगा इसलिए थोड़ा ध्यान से सजगता से काम करने की जरूरत होगी। आज के दिन  कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू करने का विचार भी बन सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत का परिणाम भी अच्छा मिल सकता है। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना बेहतर होगा। परिवार के साथ बातचीत से मन हल्का महसूस होगा।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज तुला राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से बातचीत आपके मन को सुकून दे सकती है। आज धैर्य बनाए रखना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज आपके भीतर आत्मविश्वास और दृढ़ता बनी रह सकती है। घर में कुछ नयी वस्तुओं की खरीदारी का समय बन रहा है। कामकाज को लेकर कुछ जरूरी बातें साझा हो सकती है, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। अपने निर्णयों पर भरोसा रखें, लेकिन दूसरों की सलाह को भी नजरअंदाज न करें। परिवार का सहयोग आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और किसी पुराने प्रयास का परिणाम भी मिल सकता है। यात्रा या किसी नए काम की योजना भी बन सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा

आज मकर राशि के लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत होगी। आपकी मेहनत और अनुशासन आपको सफलता के करीब ले जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। शाम के समय परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए नई सोच के साथ काम करने को उत्साहित कर सकता है। इस समय कहीं से कुछ अचानक धनार्जन का योग बन सकता है। पुराने कोई निवेश लाभ दे सकते हैं। अपने बड़ों की ओर से आप को सहयोग और कुछ मदद मिलती दिखाई देती है। किसी दोस्त या सहकर्मी से नयी बातें सुनने को मिलेंगी जो उत्साह भी देने वाली हैं, जिससे आप अपने काम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा पाएंगे। सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज मीन राशि के लोगों के लिए दिन बच्चों की ओर से कुछ सहयोग को देता है साथ ही घर के बड़ों की ओर से भी आप के लिए जरूरी कामों की लिस्ट थमाई ज सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत आज रंग ला सकती है। धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

Related Puja

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 10 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
309 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 10 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
309 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

25/min₹5/min
नेहा भटनागर

नेहा भटनागर

70/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
View all
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 10 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
309 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 10 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
436 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
302 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure