Logo

Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: मंगल का बदलाव और चंद्रमा के प्रभाव से बढ़ेगी हलचल, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 11 May 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: मंगल का बदलाव और चंद्रमा के प्रभाव से बढ़ेगी हलचल, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

12 May Ka Rashifal: : चंद्र राशि के आधार पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए 12 मई 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: आज के राशिफल में मंगल का गोचर होने वाला है विशेष। मंगल का मेष राशि में होना आज कुछ राशियों को भीतर से कर देगा प्रभावित आइये जान लेते हैं आज का दैनिक राशिफल।

आज का दिन मानसिक रूप से काफी एक्टिव रखने वाला रहेगा। कई लोग अपने कामों को लेकर जल्दी में दिखाई देंगे तो कुछ लोग घर और करियर के बीच तालमेल बनाने में लगे रहेंगे। चंद्रमा की स्थिति बता रही है कि आज अचानक मिलने वाली जानकारी या किसी व्यक्ति की सलाह आपके फैसलों को बदल सकती है। 

मेष (Aries)

स्वभाव: ऊर्जावान
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज आपका मन घर और बाहर कुछ न कुछ अलग करने का होगा। आप लोगों से बातचीत और नई जानकारी जुटाने में लगे रहेंगे। ऑफिस में किसी पुराने काम को जल्दी पूरा करने का दबाव रहेगा। परिवार में किसी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: स्थिर
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद

आज घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर में सजावट, मरम्मत या किसी जरूरी सामान पर खर्च होने के योग हैं। नौकरी में सीनियर आपके काम को ध्यान से देखेंगे इसलिए लापरवाही से बचें। बिजनेस वालों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी रहेगा।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपका पूरा दिन बातचीत, मीटिंग और भागदौड़ में निकल सकता है। सोशल मीडिया या ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्त अचानक मिलने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में फ्लर्टिंग और मजाक के बीच कोई गंभीर बात भी निकल सकती है।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: क्रीम

आज मन बार-बार किसी पुराने विषय को लेकर सोचता रहेगा। घर में किसी सदस्य की चिंता आपको व्यस्त रख सकती है। ऑफिस में काम धीरे चलेगा लेकिन आपकी मेहनत नजरअंदाज नहीं होगी। पैसों को लेकर थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि अचानक खर्च सामने आ सकते हैं।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सुनहरा

आज लोग आपकी मौजूदगी को नोटिस करेंगे। ऑफिस में किसी मीटिंग या चर्चा में आपकी बातों का असर रहेगा। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। घर में बच्चों या छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में अपनी बात थोपने से बचें।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: विश्लेषणात्मक
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज कुछ बातों में उलझने से आपका समय खराब हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा और किसी दूसरे की गलती भी आपको संभालनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। परिवार में किसी की सलाह आपके लिए काम की साबित होगी।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज आपका ध्यान रिश्तों और आराम दोनों पर रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने की इच्छा रहेगी लेकिन काम बीच में आ सकता है। नौकरी में किसी महिला सहकर्मी से मदद मिल सकती है। खर्चों में फैशन या पसंदीदा चीजों पर पैसा जा सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: गहन
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज आप लोगों की बातों को जल्दी पकड़ लेंगे लेकिन हर बात पर रिएक्ट करना सही नहीं होगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी योजना को समझने की कोशिश कर सकता है इसलिए अपनी नीति शेयर करने से बचें।  

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: आशावादी
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज बाहर निकलने, लोगों से मिलने और कुछ नया देखने की इच्छा रहेगी। नौकरी में अचानक यात्रा या मीटिंग का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। पैसों के मामले में आज छोटा लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज आप काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी जिम्मेदारी को समय पर पूरा करना होगा। परिवार में किसी बड़े की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों को लेकर प्लानिंग जरूरी रहेगी। शाम तक मन थोड़ा हल्का होगा।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: नवीन विचारों वाले
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: आसमानी

आज आपके मन में अचानक नए काम की इच्छा बढ़ सकती है। काम के तरीके में बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस में लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे लेकिन हर किसी पर भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर से लंबी बातचीत हो सकती है।

मीन (Pisces)

स्वभाव: कल्पनाशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज आपका मन काम से ज्यादा अपने पसंदीदा लोगों और शांति में लगेगा। पुराने दोस्त या रिश्तेदार से संपर्क हो सकता है। आर्थिक मामलों में कुछ सुधार दिखाई देगा। शाम को धार्मिक या आध्यात्मिक चीजों में रुचि बढ़ सकती है।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
379 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
331 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure