Logo

Aaj Ka Rashifal 13 March: करियर और आर्थिक स्थिति के लिए संभल कर लें फैसले, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 12 Mar 2026 05:41 PM IST
Aaj Ka Rashifal 13 March: करियर और आर्थिक स्थिति के लिए संभल कर लें फैसले, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

13 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 13 March: दैनिक राशिफल में आज के दिन चंद्रमा का गोचर गुरु महाराज के साथ दृष्टि संबंध बना रहा है, ऎसे में आर्थिक स्थिति के मामले में कुछ राशियों को राहत तो मिल सकती है पर इसके अलावा इस समय शनि शुक्र का संबंध कुछ न कुछ उथल-पुथल भी देता है। करियर की बात हो या कारोबार में सफलता की, तो इस समय पर बहुत जल्दी से फैसले लेने से बचें जिससे स्थिति नियंत्रित बनी रहे। जानें  कैसा रहेगा आज के दिन का राशिफल।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज मेष राशि वालों के लिए दिन की स्थिति कुछ भाग्य के सहयोग को देने वाली है। इस समय उत्साह भी रहेगा और किसी भी काम को ऊर्जा के साथ करना चाहेंगे। काम के स्थान में आपके बड़ों की नजरें आप पर होंगी, साथ ही कुछ अच्छे परिणाम भी हम प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में इस दौरान अच्छे मौके बने रह सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छे से बातचीत रहे और उनके साथ कहीं घूमने फिरने की योजनाएं भी बन सकती हैं।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि वालों के लिए दिन की स्थिति संभल कर काम करने का संकेत देती है। इस समय भूलचूक होने की संभावनाएं अधिक बढ़ सकती हैं। अपने कामों को करने में आज के दिन आप बड़ों की सहायता को लेने के लिए आगे बढ़ सकते हैं जिससे सही गलत का अच्छे से पता चल पाएगा। सलाह है कि आज जो काम करें उसमें समय लें और अधिक जल्दबाजी करने से बचें ताकि कोई बात रह न जाए। आर्थिक स्थिति को देखते हुए सोच समझकर कार्य करें। 

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज आपकी जिज्ञासा और नई चीजें सीखने की इच्छा मजबूत रहेगी। आज के दिन किसी सामाजिक कार्यक्रम या किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने का समय भी बन रहा है। कामकाज में आप तेजी से अपने ऊपर आई हुई चुनौती का सामना करने और उसे दूर करने का मन बना सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। शाम को दोस्तों के साथ बिताया समय आपको सुकून देगा।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा

आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। इस समय कुछ के साथ व्यर्थ की बहस भी हो सकती है, इसलिए दूसरों पर बहुत अधिक प्रतिक्रिया करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के काम के चलते आप को अपने कामों को रोकना पड़ सकता है, जिसमें आपका धैर्य काम आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन से बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला सा रह सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और निर्णय क्षमता में तेजी देखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी राय और सुझावों का महत्व इस दौरान दूसरों को परेशान कर सकता है। इस दौरान ज्यादा चीजों को लेकर दबाव से बचें। किसी नई योजना पर काम शुरू करने का समय अनुकूल नहीं है अभी सोच विचार कर लेना अधिक बेहतर होगा।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत का फल सकारात्मक रूप से दिख सकता है। कोई पुराना काम पूरा होने से संतोष मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण बनाए रखना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति और संतुलन महसूस होगा। आज के दिन बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए निकलना पड़ सकता है। 

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन फलदायक रह सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी, इस दौरान किसी करीबी मित्र या सहकर्मी से सलाह लेने से आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जीवन में आज के दिन बड़ों की ओर से कुछ बातें कठोर भी रह सकती हैं पर वह फायदे की ही होंगी। रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ाने के लिए कोशिशें बनाए रखना जरूरी रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर बने रहने की मांग को दिखाती है। कार्यक्षेत्र में किसी चुनौती को संभालने का अवसर मिल सकता है। बाहरी लोगों का असर आपकी शांति को कम करने वाला हो सकता है। खर्च इस समय अधिक ही रहने वाले हैं। आप अपने प्रयासों पर भरोसा बनाए रखें और सही दिशा में काम करें तो लाभ मिलेगा। परिवार का समर्थन आपकी ऊर्जा बढ़ाएगा।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन

आज आपके मन में कुछ नया सीखने या अनुभव करने की इच्छा जाग सकती है। इस समय चंद्रमा का असर आपकी ही राशि पर होने से दिल और दिमाग नई बातों से भरा हुआ रह सकता है। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए कुछ योजनाएं शुरू करने में तेजी से फैसले लेना चाहेंगे। आज का दिन योजना को लागू करने के लिए अनुकूल समय है। यात्रा या नए प्रोजेक्ट से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का समय भी मिलेगा।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ कमजोर लग सकती है। इस दौरान मेहनत ज्यादा रहेगी और परिणाम कुछ कम रह सकते हैं। आपको अपने कार्यों पर पूर्ण ध्यान देने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है लेकिन अनुशासन और लगन से आप इसे संभाल पाएंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति के मामले में खर्च या किसी चालान इत्यादि पर पैसा लग सकता है।  

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे

कुंभ राशि वाले आज के दिन अपने खर्च के साथ- साथ अच्छी इंकम की प्राप्ति को देख सकते हैं। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने, किसी काम के कारण कहीं जाने का मौका बनेगा। घर पर बड़े भाई बहनों की मदद आप को कई मामलों में राहत दिलाने में सहायक हो सकती है। इस समय छोटे बच्चों की ओर से मस्ती के चलते घर में अस्त व्यस्त स्थिति बनी रहने वाली है।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: नीला

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन का समय अपने कामों को पूरा करने और भागदौड़ में लगा रहने वाला है। इस समय आप एक के बाद एक काम में लगे रहते हुए कुछ जरूरी कामों को अच्छे से पूरा कर सकते हैं। घर में अपनों के साथ समय बिता पाएंगे, इस दौरन घर के लोगों के साथ कहीं घूमने फिरने या जरूरी कारणों से बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन सामान्य रहेगा कुछ न कुछ लाभ बने रहने वाले हैं।

Related Puja

गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
354 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
354 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

25/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
एस्ट्रो त्रिलोकी नाथ

एस्ट्रो त्रिलोकी नाथ

28/min16/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
View all
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
354 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 11 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
425 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 12 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
190 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure