Logo

Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: चंद्रमा का असर खोल देगा संयोग के रास्ते इन राशियों को मिलेगा लाभ

राज रानीराज रानीUpdated 18 Apr 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: चंद्रमा का असर खोल देगा संयोग के रास्ते इन राशियों को मिलेगा लाभ

Special Things

Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 फरवरी 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: दैनिक राशिफल अनुसार आज रविवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि  का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा का गोचर भरणी नक्षत्र में होगा और फिर कृत्तिका का असर रहने वाला है। चन्द्रमा मेष राशि में 12:31 तक गोचर करने वाला है उसके पश्चात वृषभ राशि पर गोचर का असर रह सकता है। आइये जान लेते हैं इन सभी ग्रह नक्षत्र की स्थिति आखिर कैसे दैनिक राशिफल को करने वाली है प्रभावित।

कुछ राशियों को काम काज के क्षेत्र में स्थिरता और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। खुद पर विश्वास बढे़गा और तेजी से फैसले लेने की क्षमता भी अनुकूल होगी।

मेष (Aries)
स्वभाव: ऊर्जावान
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज के राशिफल अनुसार आपके अंदर उत्साह तो होगा साथ ही काम में आप तेजी से फैसले लेते हुए आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके काम की गति भी बढ़ेगी। अधिकारी आपके काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में किसी नए काम की योजना बन सकती है, लेकिन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: स्थिर
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद

आज के राशिफल अनुसार वाणी पर नियंत्रण रखना बेहतर होगा। शांति और समझदारी से काम लेने का है। कामकाज में रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन परिणाम संतोषजनक मिलेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में स्थिर लाभ के संकेत हैं। घर का वातावरण सुकून देने वाला रहेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: चतुर
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज के राशिफल अनुसार आपके विचारों में स्पष्टता और तेजी दोनों देखने को मिलेंगी। आप पुराने मामलों को नए नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। करियर से जुड़े मामलों में बदलाव या नई दिशा की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में नए संपर्क बनने के योग हैं जो आगे चलकर लाभकारी साबित होंगे। निजी जीवन में बातें बेहतर रहने वाली है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: क्रीम

आज के राशिफल अनुसार कामकाज में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। चीजों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा। कामकाज में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। व्यापार में पहले लिए गए फैसलों का असर दिख सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ आपको मानसिक मजबूती देगा।

सिंह (Leo)
स्वभाव: नेतृत्वकर्ता
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सुनहरा

आज के राशिफल अनुसार कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आप अपनी नेतृत्व क्षमता से हर स्थिति को संभाल लेंगे। कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता और निर्णय क्षमता की सराहना हो सकती है। व्यापार में सुधार और स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: विश्लेषणात्मक
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज के राशिफल अनुसार आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और आपको आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में किसी नए सौदे या योजना पर काम शुरू हो सकता है। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा और कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज के राशिफल अनुसार आपको अपने समय और ऊर्जा का सही संतुलन बनाना होगा। नौकरी और निजी जीवन के बीच तालमेल बनाए रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा होगी, जिसे आप समझदारी से सुलझा लेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: गहन
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज के राशिफल अनुसार आपको धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना होगा। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है। व्यापार में बड़े फैसले लेने से बचें और वर्तमान स्थिति पर ध्यान दें। परिवार का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: आशावादी
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज के राशिफल अनुसार दिन सकारात्मकता लेकर आएगा। करियर से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार या नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज के राशिफल अनुसार मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है इसलिए किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें। नौकरी में काम सामान्य रहेगा, लेकिन एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। परिवार का सहयोग आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। 

कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: विचारशील
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: आसमानी

आज के राशिफल अनुसार आप नए कामों को पाने के साथ साथ खुद को नए विचारों से भरा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत आपको दूसरों से अलग बनाएगी। इस समय अधिकारियों के साथ लंबी बैठकें होने वाली हैं।  व्यापार में मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: कल्पनाशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज के राशिफल अनुसार दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। कामकाज में दबाव महसूस होगा लेकिन आप धीरे-धीरे स्थिति को संभाल लेंगे। व्यापार में कोई भी बड़ा कदम सोच-समझकर उठाएं। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग आपके लिए सहारा बनेगा।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
476 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
476 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
476 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
380 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
493 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure