Logo

Aaj Ka Rashifal 25 March: आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ और बदलेगा भाग्य, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 24 Mar 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 25 March: आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ और बदलेगा भाग्य, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Special Things

25 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 मार्च 2026 का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: आज के दैनिक राशिफल के अनुसार चंद्रमा की स्थिति आपको काफी चीजों से प्रभावित करेगी। आज बुधवार के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि का प्रभाव रहने वाला है। मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही सौभाग्य योग के बाद शोभन योग भी रहने वाला है। आज के दिन राहुकाल का असर दोपहर 12:32 से 02:03 तक है। चन्द्रमा मिथुन राशि पर गोचर करेगा। 

मेष (Aries)
स्वभाव: ऊर्जावान
स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज आपके काम में दूसरों का हस्तक्षेप देखने को मिल सकता है, जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा। घर के बड़े सदस्य किसी बात को लेकर आपको सोच में डाल सकते हैं। बाहरी लोगों से संपर्क बढ़ेगा। इसके बावजूद आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। परिवार का साथ मन को राहत देगा। आज किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यशील
स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम

आज वृषभ राशि वालों के लिए जरूरी है कि अपने हर काम को थोड़ा आराम से करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। हर काम सोच-समझकर करें। दोस्तों के साथ बातचीत के साथ-साथ कुछ जरूरी कामों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। काम में कभी अच्छे तो कभी सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। 

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपका झुकाव नई जानकारी हासिल करने की ओर रहेगा। कोई नई योजना या काम शुरू करने का विचार बन सकता है। मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है इस समय पर पैसों के मामले में ज्यादा खर्चीले होने से बचना चाहिए। इसके अलावा जो काम कर रहे हैं उसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज कर्क राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला सा रहने वाला है। दूसरों की बातों के चलते भावनाएं अधिक हावी रह सकती हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। पुराने रिश्तों में फिर से अपनापन लौट सकता है।

सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो इसका सकारात्मक प्रभाव आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ मामलों में संभल कर काम करने का संकेत तो देती है। साथ ही आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढ़ने की सलाह देता है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि वालों के लिए काम के अलावा घूमने फिरने के मौके बन सकते हैं। इस समय भाई बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। इसके लिए खुद को काफी बातों में शांत रखने की जरूरत होगी। आप अपनी समझदारी से कई समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। नए अवसरों पर विचार करेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: गहरा और दृढ़
स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

वृश्चिक राशि वालों को आज सभी पक्षों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आज फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच लें क्योंकि जरूरी नहीं है कि इस समय हर बात आपके लिए अनुकूल हो पाए। काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं परंतु आप अपने साहस से उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक रूप से नया मौका मिल सकता है।  

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: उदार
स्वामी: गुरु
शुभ रंग: सुनहरा

धनु राशि वाले इस समय अधिक जोश में रह सकते हैं। ऐसे में दूसरों की जिम्मेदारी भी आप के कंधों पर आ सकती है। कुछ मामलों में आपका नजरिया सकारात्मक रहने वाला है और दूसरों के लिए आप काफी सहयोगी भी रह सकते हैं। नए लोगों से मिलने और सीखने का मौका मिलेगा। पढ़ाई या ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन संबंधी स्थिति बेहतर हो सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा

मकर राशि वालों के लिए दिन की स्थिति कुछ मिलेजुले असर वाली होगी। अपनों की ओर से कुछ ज्यादा ही बातें सुनने को मिल सकती हैं। आज आपकी लगन और अनुशासन आपको आगे बढ़ाएगी। काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी, किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और घर का माहौल कामकाज की अधिकता वाला रह सकता है। 

कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: समाजहितैषी
स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज आपके लिए दिन की शुरुआत लोगों के साथ मेलजोल से होगी। आस पास के लोगों एवं माहौल की स्थिति विचारशील रहेगी। इस समय घरेलू कामों में कुछ लोग माता-पिता की ओर से अच्छा सहयोग देख सकते हैं। दोस्तों और साथियों के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने विचार खुलकर व्यक्त करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

मीन राशि वालों के लिए ये समय अपनी सेहत पर ध्यान देने वाला है। इस समय काम की थकान आप को प्रभावित कर सकती है। मन शांत और कल्पनाशील तो रहेगा लेकिन इस समय कुछ मामलों में व्यावहारिक भी होना होगा। छात्रों के लिए इस समय अपनी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने का समय भी है, किसी वरिष्ठ के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Related Puja

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
462 devotees have booked this puja
Book Puja
बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
462 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
अमन

अमन

20/min₹5/min
गजेंद्र शर्मा

गजेंद्र शर्मा

28/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

26/min₹5/min
View all
बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
462 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 24 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
414 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 24 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
329 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure