Aaj Ka Rashifal 26 March: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 26 March: आज के दैनिक राशिफल के अनुसार चंद्रमा की स्थिति आपके मन, विचारों और काम करने की क्षमता को प्रभावित करेगी। आज के दिन चन्द्रमा मिथुन राशि पर गोचर करते हुए सभी राशियों पर डालेगा अपना असर। आज गुरुवार के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है।
26 March Ka Rashifal: आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा। शोभन योग के प्रभाव से कुछ को मिल सकता है आर्थिक लाभ। राहुकाल का असर दोपहर 02:03 से 03:34 तक रहने वाला है। आइये जान लेते आखिर किन राशियों का रामनवमी पर भाग्य चमकने वाला है और मिलेगा शुभ प्रभाव आज के राशिफल अनुसर।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कामकाज के मामले में आज के दिन आप को ध्यान देने की जरुरत है इस समय लोगों के साथ काम को लेकर लंबी मिटींग्स या कहीं यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस समय आप में अच्छी क्षमता रहेगी अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने की। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज के दिन अपनों के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और इस समय हेल्दी भोजन को शामिल करें जिससे कोई दुष्प्रभाव न पड़े।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए नई जानकारी और अवसर लेकर आएगा। कामकाज को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, बस बच्चों की फरमाइशें ही खर्च बढ़ा सकती हैं। दोस्तों के साथ खुलकर बातचीत करें इससे गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मजबूत बनेंगे।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत
आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव रह सकता है पर अगर शांति से काम करते हैं तो चीजों को संभाल पाएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें इस दौरान उधार इत्यादि से बचें। बड़ों की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल
आज आपका आत्मविश्वास आपको सफलता की ओर ले जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है साथ ही कुछ घूमने फिरने के मौके भी होंगे खास।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज के दिन कुछ पुरानी बातों को सुलझाने या सुधारने का अच्छा समय मिल सकता है। घर में कुछ धार्मिक कामों का आयोजन खुशी देने वाला रहेगा।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। इस समय आप कहीं अचानक से जाने या किसी से मुलाकात की स्थिति देख पाएंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपको अपने गुस्से और आवेग पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।घर में अपनी बातों को लेकर कुछ स्पष्टता बना के रखें। अगर कोई बात परेशानी दे रही है तो किसी अपने के साथ बातचीत बना कर रखें।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन
आज भाग्य आपका साथ देगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा
आज के दिन मकर राशि वाले अपने काम को लेकर काफी सोच विचार में रहने वाले हैं। इस समय कुछ अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं। नए लोग जीवन में आ सकते हैं और कुछ जरूरी सूचनाओं को एक दूसरे के साथ शेयर कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी और परिवार का सहयोग भी बना रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा कामकाज से भरा हुआ। छोटी-छोटी बातों को लेकर आज के दिन चिंताओं का दौर अधिक रह सकता है। घूमने-फिरने के योग बनेंगे और यात्रा सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खास रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का योग बनेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जिससे दिन सुखद बीतेगा।