Logo

Aaj Ka Rashifal 27 March: नवरात्रि के पारण के साथ ही राशियों का बदलेगा भाग्य, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 26 Mar 2026 06:12 PM IST
Aaj Ka Rashifal 27 March: नवरात्रि के पारण के साथ ही राशियों का बदलेगा भाग्य, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Special Things

27 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 27 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 27 March: आज के राशिफल अनुसार शुक्रवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है। आज के दिन नवमी तिथि सुबह 10:07 तक रहने वाली है। आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव शुभता के आने का संकेत होगा। आज करियर में तेजी का समय रहने वाला है, कारोबार के क्षेत्र में कुछ राशियों को नवीन शुरुआत करने का समय भी मिल सकता है। इस दौरान यात्रा इत्यादि को लेकर रहें सजग।

आज के दिन राहुकाल का असर सुबह 11:01 से 12:32 तक रहने वाला है।आज सुबह तक चन्द्रमा मिथुन के बाद ही कर्क राशि पर विराजमान होगा जिसके चलते पड़ने वाले हैं विशेष असर, पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आप अपने काम को लेकर मेहनती रहने वाले हैं। इस दौरान अपने कामों में जुटे रहते हुए कुछ दोस्तों की मदद भी मिल सकती है। कामकाज में कोई दबाव भी बढ़ सकता है पर स्थिति  को संभाल पाएंगे। इस समय अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। भाई बहनों के साथ संबंधों में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है, कुछ यात्रा का भी अचानक से अवसर बनेगा। इस समय नए संपर्क भी आपके सामने होंगे। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है। अनावश्यक खर्चों से बच पाना मुश्किल होगा। परिवार में चहल-पहल का समय बना रहेगा, अपनापन बढ़ेगा और अपनों के साथ बिताया समय रिश्ते को और मजबूत करेगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आपके सामने बाहर के कुछ काम अधिक बढ़ सकते हैं। इस दौरान कुछ मामलों में सराहना मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग साधारण मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। अपने मन की बात खुलकर कहें और अपनों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, इससे संबंध मजबूत होंगे।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत
आज आप काम के अलावा घर पर बड़ों की देखभाल पर भी  भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। काम में ध्यान लगाना जरूरी होगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। भावनाओं को समझें और सामंजस्य बनाए रखें।

सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल
आज आपका आपको सफलता की ओर ले जाएगा। कामकाज में प्रगति होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ हलचल रह सकती है पर स्थिति नियंत्रण में बनी रहेगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आपकी लगन और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी या व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। धन के मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपनों के साथ समझदारी से व्यवहार करें, इससे रिश्ते में स्थिरता आएगी।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपको अपने हर काम में संतुलन बनाए रखना होगा। कामकाज में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से सुलझा लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवार से सहयोग सामान्य रह सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। खुलकर बातचीत करें और गलतफहमियों को दूर करें, इससे रिश्ते बेहतर बनेंगे।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन
आज आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आएंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताने से आनंद मिलेगा। कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा
आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे और योजनाओं को अमल में लाने की कोशिश करेंगे। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे उन्नति होगी और परिवार का सहयोग भी बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। कुछ बातों को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन संयम रखें। यात्रा के अवसर बन सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी और संबंधों में संतुलन बना रहेगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए सुखद संकेत लेकर आया है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवन में मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।

Related Puja

गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
291 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
291 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

सुयश

सुयश

25/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

20/min₹5/min
टैरो कुंदन जी

टैरो कुंदन जी

22/min₹5/min
रवि शुक्ला

रवि शुक्ला

22/min₹5/min
View all
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
291 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
122 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 26 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
177 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure