
Amavasya 2026: हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है जो धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी प्रकार चैत्र मास की अमावस्या को दर्श/चैत्र अमावस्या कहा जाता है जिसमें मौन रहने की परंपरा होती है अर्थात् व्यक्ति केवल ईश्वर का नाम जपता है और आम दिनों की तरह अधिक नहीं बोलता। अमावस्या की तिथि पितरों के तर्पण के लिए विशेष होती है, कहते हें कि जिन लोगों को अपने पूर्वजों के श्राद्ध की तिथि नहीं मालूम, वह साल की किसी भी अमावस्या पर उनके नाम से तर्पण और दान-पुण्य करते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि चैत्र माह में आने वाली अमावस्या पर मेष से लेकर मीन राशि वालों को किस वस्तु का दान करना चाहिए जिससे आपके पितृ प्रसन्न हों और उनकी कृपा सदा आपके परिवार पर बनी रहे।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को दर्श अमावस्या पर मसूर की दाल और लाल रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए चावल, चीनी और सफेद वस्त्रों का दान करना शुभ साबित हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक दर्श अमावस्या पर साबुत मूंग, मूंग की दाल और हरी सब्जियों का दान कर सकते हैं।
कर्क राशि
दर्श अमावस्या पर कर्क राशि के लोगों को दूध, दही और सफेद रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
सिंह राशि
दर्श अमावस्या के खास अवसर पर सिंह राशि के जातकों को गेहूं और लाल रंग के कपड़े का दान करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को दर्श अमावस्या पर सब्जी का दान करना चाहिए और गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के लोग दर्श अमावस्या पर चावल, नमक और आलू का दान कर सकते हैं। इसके अलावा घी का दान करना भी आपके लिए शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
दर्श अमावस्या पर वृश्चिक राशि के लोग गेहूं लाल रंग के कपड़े और मसूर के दाल का दान कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए दर्श अमावस्या पर बेसन, चने की दाल और मक्के की चीजों का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि
मकर राशि दर्श अमावस्या के पावन मौके पर काले तिल, काले कंबल और उड़द की दाल का दान कर सकते हैं।
कुंभ राशि
दर्श अमावस्या पर कुंभ राशि के लोग चमड़े के जूते-चप्पल और धन का दान कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को दर्श अमावस्या पर पीले रंग के कपड़े, चने की दाल और बेसन से बनी मिठाई का दान करना चाहिए।
Connect with India's best astrologers




