Logo

April Masik Rashifal 2026: अप्रैल में कर्क, तुला समेत इन जातकों के लिए शुभ समाचार, पढ़ें मासिक राशिफल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 31 Mar 2026 12:49 PM IST
April Masik Rashifal 2026: अप्रैल में कर्क, तुला समेत इन जातकों के लिए शुभ समाचार, पढ़ें मासिक राशिफल

Special Things

April Masik Rashifal 2026: अप्रैल में कुछ राशियों के लिए यह महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है, तो वहीं कुछ जातकों के लिए यह महीना संघर्ष भरा रह सकता है। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए अप्रैल का महीना क्या लेकर आ रहा है। 

April Masik Rashifal 2026: अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है, तो वहीं कुछ राशियों को इस महीने में अभी अपने कार्य के प्रति सतर्क रहना होगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आने वाला अप्रैल का महीना कैसा रहेगा। 

अप्रैल मासिक राशिफल (April Masik Rashifal 2026)

मेष अप्रैल राशिफल (Aries April horoscope 2026) 

अप्रैल माह के दौरान ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है और कुछ नए अवसर अचानक ही मेष राशि वालों के सामने होंगे। यह समय मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और नई शुरुआत का समय लेकर आ रहा है। इस माह के दूसरे भाग से ही समय सूर्य आपकी ही राशि में प्रभावी रहेगा, जिससे व्यक्तित्व में तेज़ी और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का समय मंगल के शनि के साथ होने के कारण कई मामलों में परिवर्तन और प्रगति का महीना रहेगा। सूर्य का गोचर आपकी राशि में होने से भरोसा अच्छा रहेगा और नवीन  कार्यों की शुरुआत का साहस मिलेगा। 

उपाय -  मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।

वृषभ अप्रैल राशिफल (Taurus April horoscope 2026) 

इस माह के दौरान गुरु की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं शनि आपको योजना बनाते हुए सही तरीके से आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला होगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अत्यधिक उत्साह में लापरवाही न करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। इस माह के दौरान काम के लिहाज से आप को भागदौड़ तो करनी है पर राशि स्वामी की प्रबलता इस दौरान आगे बढ़ने और सफलता के लिए प्रेरित करने वाली है।
उपाय -  शुक्रवार को सफेद वस्त्र का दान करें, सफेद वस्त्रों को धारण करें। 

मिथुन अप्रैल राशिफल (Gemini April horoscope 2026) 

मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल माह के दौरान बुध महाराज की स्थिति रहेगी काफी खास। इस समय मिथुन के लिए उत्साह के साथ साथ कुछ अलग तरह से खुद की प्रतिष्ठा को स्थापित करना चाहेंगे। इस दौरान धैर्य को धारण करना होगा अप्रैल के दौरान कुछ मामलों में प्रगतिशील स्थिति देखने को मिल सकती है। इस माह के शुरुआत में कुछ मामलों में आप बातों में और काम को करने में सक्रिय रहने वाले हैं। इस दौरान किसी एक काम पर एकाग्र रहना भी कुछ मुश्किल होगा। मानसिक उलझन रह सकती है, पर मध्य पड़ाव के बाद से स्पष्टता बढ़ेगी। शुभ ग्रहों की कृपा से आर्थिक अवसर अनुकूल रह सकते हैं। 
उपाय -  शिव मंदिर में हरी सब्जी या हरे फल का दान करें।

कर्क अप्रैल राशिफल (Cancer April horoscope 2026) 

कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का समय कार्यों में आगे बढ़ने का समय लाएगा। कुछ पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। करियर में स्थिरता बनी रह सकती है पर फिर भी शनि के साथ मंगल का योग आपको कड़ी मेहनत का पाठ पढ़ाएगा। इस समय आप अपने कार्यों में तेजी दिखाएंगे और रुके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। घर में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे। कोई यात्रा का योग भी बनेगा। कुल मिलाकर यह महीना धीरे-धीरे उन्नति देने वाला सिद्ध होगा।
उपाय -  सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह अप्रैल राशिफल (Leo April horoscope 2026) 

सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का समय नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह पाएगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। इस महीने आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। पारिवारिक माहौल सहयोगी रहेगा और घर के बड़े सदस्यों से मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, खासकर खान-पान पर ध्यान दें। मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे, जिससे नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। 
उपाय -  सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या अप्रैल राशिफल (Virgo April horoscope 2026) 

कन्या राशि के जातकों के लिए अप्रैल का समय कुछ स्थिरता तो देगा लेकिन संघर्ष बना कर रखने से ही सफलता का मौका भी मिल सकता है। इस माह के शुरु में आप अपने कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करेंगे और पुराने प्रयासों का परिणाम मिलने लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय संतुलन बनाए रखने का है, निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन में मेहमानों के आने से चहल पहल रहेगी, छोटे बच्चे कुछ अधिक जिद में रहने वाले है। माता-पिता का सहयोग प्रेम इस समय बच्चों को आत्मविश्वास से भर देने वाला है।
उपाय - भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

तुला अप्रैल राशिफल (Libra April horoscope 2026) 

तुला राशि वालों के लिए ये माह नए लोगों के सतह मेल जोल और कुछ नवीन सूचनाओं को देने वाला है। आप अपनों के साथ समय बिताने का कुछ आनंद ले सकते हैं। इस महीने आपको अपनी योजनाओं को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहिए, जल्दबाजी से बचना बेहतर होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस जरूरत होगी दिनचर्या को अच्छे से पूरा किया जाए। मानसिक रूप से आप शांत और केंद्रित रहेंगे जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी। यह समय खुद को नियंत्रित रखते हुए आने वाले दिनों की रणनीति बनाने के लिए अनुकूल है।
उपाय - मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक अप्रैल राशिफल (Scorpio April horoscope 2026) 

वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का समय कुछ परिवर्तन और नए अवसरों का संकेत देने वाला हो सकता है। इस महीने आप कई नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे और अपनी दक्षता का उपयोग कर सकते हैं। कामकाज के मामले में कुछ नए सौदे या फिर प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जो आपके कौशल को निखारेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं पर खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में हल्का-फुल्का तनाव हो सकता है, जिसे समझदारी से संभालना होगा। माह के अंतिम भाग में स्थिति आपके लिए काफी मामलों में आप से शांति और समझदारी की मांग कर सकती है।
उपाय -  मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु अप्रैल राशिफल (Sagittarius April horoscope 2026) 

धनु राशि वालों के लिए इस समय आपको अपने शब्दों और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा बनी रहेगी पर आप व्यर्थ की भागमभाग के चलते परेशान हो सकते हैं।  लेकिन पर्याप्त आराम लेना भी जरूरी है। मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे और नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी। यह महीना आपके लिए सीखने और आगे बढ़ने का अच्छा अवसर लेकर आया है। इस माह यात्रा का योग है और साथ में धार्मिक कार्यों में शामिल होने का समय बनेगा। 
उपाय -  बृहस्पति देव की पूजा करें।

मकर अप्रैल राशिफल (Capricorn April horoscope 2026) 

अप्रैल माह आपके लिए कुछ मामलों में विस्तार दे सकता है लेकिन इसी के साथ आप इस दौरान प्रतिस्पर्धा को लेकर भी आगे रह सकते हैं। इस दौरान आप अपने कार्यों को सावधानी से अगर आगे बढ़ते हैं तो कुछ कामों में सफलता को देख पाएंगे। इस माह के आरंभिक समय में भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश बनाए रखने की जरूरत होगी। कामकाज प्रगति होगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण मिला जुला रह सकता है।
उपाय -  शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

कुंभ अप्रैल राशिफल (Aquarius April horoscope 2026) 

कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल का समय रहेगा खुद को स्थापित करने और अपनी पहचान को नया आयाम देने वाला होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए, खासकर मानसिक भ्रम या उलझन से खुद को दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। इस माह के दौरान सेहत से जुड़ी कुछ बातों को आप चेंज भी करना चाहेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन इस समय बहुत जल्दी से नतीजों पर पहुंच पाना अनुकूल नहीं होगा। ये समय आपको धैर्य का महत्व सिखाएगा, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा।
उपाय -  मंदिर में माथा टेंके और दीपक जलाएं।

मीन अप्रैल राशिफल (Pisces April horoscope 2026) 

मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना आपके जीवन को कुछ मामलों में प्रभावित करने वाला होगा। इस समय आप अपने कार्यों में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के चक्कर में खुद की अनदेखी न करें। करियर में उन्नति के संकेत हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। इस महीने आपको अपने निर्णयों पर भरोसा रखना चाहिए लेकिन दूसरों की सलाह भी नजरअंदाज न करें। 
उपाय -  पीली दाल का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Related Puja

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 24 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
257 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 24 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
257 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

अमन

अमन

20/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

55/min38/min
View all
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 24 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
257 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 24 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
424 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 25 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
221 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure