Logo

Pradosh Vrat 2026: कब है भाद्रपद का दूसरा प्रदोष व्रत? शिव पूजा में गलती से भी न चढ़ाएं ये सामग्री

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 19 Sep 2026 01:00 PM IST
Pradosh Vrat 2026: कब है भाद्रपद का दूसरा प्रदोष व्रत? शिव पूजा में गलती से भी न चढ़ाएं ये सामग्री

Special Things

भाद्रपद माह का दूसरा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) कब रखा जाएगा? आइए यहां इस व्रत से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं। 

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का दिन बेहद शुभ माना जाता है। कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के समय भगवान शिव कैलाश पर्वत पर खुश होकर  तांडव करते हैं। इस शुभ समय में की गई शिव पूजा से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष का दूसरा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) कब रखा जाएगा?  आइए इस आर्टिकल में जानते हैं। 

कब है भाद्रपद का दूसरा प्रदोष व्रत?

वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 सितंबर 2026 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 24 सितंबर 2026 की रात 11 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए भाद्रपद महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 24 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को रखा जाएगा।

शिव पूजा में भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

भगवान भोलेनाथ बहुत दयालु हैं और वे मात्र एक कलश जल व बिल्व पत्र से भी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन शिवपुराण के अनुसार, उनकी पूजा में कुछ खास चीजों का प्रयोग पूरी तरह वर्जित माना गया है। अनजाने में भी इन्हें अर्पित करने से पूजा का फल कम हो सकता है, तो आइए उन सामग्री के बारे में जानते हैं।

  • तुलसी के पत्ते: पौराणिक कथा के अनुसार, महादेव ने तुलसी जी के पूर्व जन्म के पति असुरराज शंखचूड़ का वध किया था। इसलिए शिवलिंग पर तुलसी दल अर्पित करना वर्जित है।
  • सिंदूर या कुमकुम: सिंदूर सुहाग और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि भगवान शिव वैरागी हैं। इसलिए शिवलिंग पर सिंदूर की जगह भस्म या सफेद चंदन लगाएं।
  • केतकी और केवड़े के फूल: ब्रह्मा जी के एक असत्य में साक्षी बनने के कारण भगवान शिव ने केतकी के फूल को श्राप दिया था और अपनी पूजा से सदैव के लिए वंचित (दूर) कर दिया था।
  • हल्दी: हल्दी का संबंध सौभाग्य और सौंदर्य से है। शास्त्रों में शिवलिंग को पुरुष तत्व का प्रतीक माना गया है, इसलिए शिवजी की पूजा में हल्दी का प्रयोग नहीं किया जाता।
  • खंडित अक्षत: भगवान शिव की पूजा में कभी भी टूटे हुए चावल न चढ़ाएं। हमेशा पूर्ण और साफ अक्षत ही अर्पित करें।
  • नारियल पानी: शिवलिंग पर साबुत नारियल तो चढ़ाया जा सकता है, लेकिन नारियल के पानी से शिवलिंग का अभिषेक करना मना होता है।

गुरु प्रदोष व्रत का महत्त्व

गुरुवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने से साधक भक्ति, ज्ञान की प्राप्ति होती है, जो जातक लंबे समय से रोग, मानसिक तनाव या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें इस दिन शाम के समय शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करना चाहिए और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
113 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

26/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
113 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
227 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
135 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure