Logo

Chaitra Navratri 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगी चैत्र नवरात्रि?

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 18 Mar 2026 04:29 PM IST
Chaitra Navratri 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगी चैत्र नवरात्रि?

Special Things

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, माना जा रहा है कि देवी का ये पर्व सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। 

Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ होगा और 27 मार्च पर समाप्त होगा। प्रथम दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा, चौथे दिन माता कूष्मांडा, पांचवे दिन स्कंद माता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौंवे दिन माता सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। ऐसे में जान लेते हैं कि चैत्र नवरात्रि सभी राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आया है। 

चैत्र नवरात्रि सभी के लिए कैसी है?


मेष राशि 

मेष राशि वालों के काम में विस्तार होगा। इस दौरान आपका नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये समय सामान्य रहने वाला है। घर में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य संभव है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लिए ये समय ठीक ठाक रहेगा, घर में मेहमान का आगमन हो सकता है, घर में निर्माण का कोई कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान आपके जीवन में नए लोग आएंगे। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए ये समय धन खर्च वाला रहेगा। घर में कोई नवीन कार्य हो सकता है। धार्मिक कार्य में आप शामिल होंगे। विवाहित लोगों के लिए शुभ समय है, यात्राओं के योग आपके लिए बनते नजर आ रहे हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लिए इस समय आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। देवी का आशीर्वाद आपके परिवार पर बना रहेगा। इस दौरान आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे। अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव मिल सकते हैं, कामकाज में तेजी का दौर होगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों के कारोबार में विस्तार होगा, पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों के लिए लाभ का समय है। यात्राओं का योग आपके लिए बन रहे हैं, वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल है। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि खास रहने वाली है। इस दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सजग रहना होगा, निवेश में जल्दबाजी करने से पहले सोचें। लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं, छात्रों के लिए ये समय अच्छा होगा। 

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के मन में उत्साह और जोश बना रहेगा। जीवन में भागदौड़ भी बनी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो लाभ के अवसर बनते नजर आएंगे। इस दौरान आप बड़े इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। सेहत को लेकर आप थोड़े सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति इस समय अनुकूल रहने वाली है। बच्चों की शिक्षा के लिए ये समय बेहतर है। इस समय आप कुछ ऐसा खरीद सकते हैं जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी की ओर से सहयोग बना रहेगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों में इस समय आत्मविश्वास बढ़ता हुआ दिखेगा। आप अपनी मेहनत से कार्य सफल करेंगे। कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों की ओर से सहयोग मिलेगा। जो लोग नए कारोबार को शुरू करने का सोच रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। दोस्तों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। 

मकर राशि

मकर राशि के लिए ये समय परेशानी वाला रहेगा। आपको सलाह है कि वाहन को संभलकर चलाएं, गलती ना होने पर भी आप फंस सकते हैं। आर्थिक हानि संभव है। बड़े बुजुर्गों के साथ व्यवहार को नम्र रखें, वरना आपके रिश्तों में दरार आएगी। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग इस समय लंबी दूरी पर यात्रा कर सकते हैं, नए दोस्त बनेंगे। इस समय आप नौकरी के साथ-साथ अतिरिक्त कार्य करेंगे जिससे आपको लाभ होगा। एजुकेशन के लिए ये समय अच्छा है। जो लोग नए काम की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता हासिल होगी। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। बड़े सदस्यों की ओर से स्नेह प्राप्त होगा। देवी की कृपा से आपके कार्य संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र पर पद प्राप्ति और प्रशंसा के योग हैं। 

Related Puja

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 17 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
380 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 17 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
380 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

20/min₹5/min
टैरो कुंदन जी

टैरो कुंदन जी

22/min₹5/min
एस्ट्रो प्रमोद  कुमार

एस्ट्रो प्रमोद कुमार

35/min₹5/min
View all
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 17 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
380 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 17 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
402 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 18 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
340 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure