
Chaitra Navratri Upay 2026: हिंदू पंचांग में चार नवरात्रि का जिक्र मिलता है, हालांकि इनमें दो नवरात्रियों को गुप्त माना गया है। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आपको बता दें कि हर वर्ष चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती है और नौ दिनों तक चलती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ होगा और 27 मार्च पर समाप्त होगा। प्रथम दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा, चौथे दिन माता कूष्मांडा, पांचवे दिन स्कंद माता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौंवे दिन माता सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। यदि आप भी चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको राशिनुसार इस दौरान उपाय करने चाहिए।
Connect with India's best astrologers




