
सनातन धर्म में कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को 'देवउठनी एकादशी' या 'प्रबोधिनी एकादशी' के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। श्रीहरि के जागने के साथ ही सभी तरह के मांगलिक और शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है। इसी दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है, जिसे बहुत ही पवित्र और मांगलिक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, रिश्ता तय होकर टूट जाता है या मनचाहा जीवनसाथी पाने में बाधा आ रही है, उनके लिए देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ खास उपाय विवाह की हर मुश्किल को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन दिव्य उपायों के बारे में।
अगर आपके घर में बेटी के विवाह में रुकावट आ रही है या योग्य वर नहीं मिल रहा है, तो तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी का कन्यादान करने का संकल्प लें और पूरी विधि-विधान से उनका विवाह संपन्न कराएं। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति तुलसी विवाह का पुण्य उठाता है, उसके अपने घर में भी जल्द ही शहनाइयां बजती हैं।
देवउठनी एकादशी के दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंदिर जाएं। श्रीहरि को पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं और माता लक्ष्मी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इसके बाद उनसे शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।
तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को लाल रंग की चुनरी ओढ़ाएं और उनके गमछे या तने पर लाल रंग का कलावा या मौली 11 बार लपेटें। इसके बाद तुलसी जी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर अपनी मनोकामना कहें। इससे कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं।
देवउठनी एकादशी की शाम को किसी नजदीकी मंदिर में जाकर पीपल के पेड़ के नीचे 7 घी के दीये जलाएं और पेड़ की 7 परिक्रमा करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही गुरु की बाधा या अन्य रुकावटें दूर होती हैं।
एकादशी के दिन किसी सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र, पीले फूल और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। पूजा के बाद वह प्रसाद कन्याओं या जरूरतमंदों में बांट दें।
Connect with India's best astrologers




