
दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत बहुत ही पावन पर्व धनतेरस के साथ होती है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार धन, सेहत और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि, धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही, सोना-चांदी, बर्तन और नई चीजें खरीदने की परंपरा है। वहीं, अगर आप भी इस धनतेरस अपनों को कुछ खास और दिल को छू लेने वाले मैसेज भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए सुंदर संदेशों को शेयर कर सकते हैं।
दोनों हाथों से बटोरें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद,
घर में आए सुख-समृद्धि और बरकत अपार,
भगवान धन्वंतरि दें आपको अच्छी सेहत का वरदान,
मुबारक हो आपको धनतेरस का पावन पर्व महान।
शुभ धनतेरस 2026!
सोने सा चमके आपका भाग्य,
चांदी सी रोशन हो आपकी राह,
मां लक्ष्मी का वास हो आपके द्वार,
बहुत-बहुत मुबारक हो आपको धनतेरस का त्योहार,
हैप्पी धनतेरस।
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार,
शुभ धनतेरस।
लक्ष्मी जी का वास हो, कुबेर जी की कृपा हो,
भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद और आरोग्यता मिले,
आपके घर-परिवार में हमेशा खुशियों के दीये जलें,
आपको और आपके परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी की कृपा बरसे आप पर इस तरह,
कि हर दिन आपके जीवन में धनतेरस जैसा त्योहार हो,
धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई!
जीवन में आपके खुशियां बेशुमार हो,
ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो,
मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो,
इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो,
धनतेरस की शुभकामनाएं।
धन की वर्षा हो, सुख का वास हो,
संकटों का नाश हो, और अपनों का साथ हो,
धनतेरस के इस शुभ दिन पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो,
शुभ धनतेरस!
Connect with India's best astrologers




