
दीपावली का दिन बेहद शुभ और पावन माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल दीपावली पर कई दुर्लभ ग्रहों और योगों का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कुछ खास राशियों के जीवन में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव आने वाला है। ऐसी मान्यता है कि इन खास राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं कि इस साल दीपावली पर किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है?
वृषभ राशि के जातकों के लिए दीपावली का यह त्योहार बहुत ही शानदार रहने वाला है। माता लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर इनका कोई पुराना पैसा फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने के पूरे योग हैं। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और व्यापार में भी जबरदस्त मुनाफा होगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए दीपावली पर किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके कामकाज की तारीफ होगी। इस दौरान आपके रुके हुए सभी काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और घर-परिवार के साथ किसी बेहतरीन जगह घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
तुला राशि के जातकों पर शुक्र देव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ साबित होगा। इसके साथ ही जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और मन खुश रहेगा।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह दीपावली खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही सेहत में सुधार होगा और मन शांत रहेगा।
मकर राशि के जातकों को इस दीवाली किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नया वाहन या मकान खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। इसके साथ ही घर में धार्मिक और मांगलिक काम पूरे हो सकते हैं।
Connect with India's best astrologers




