Logo

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

Sneha SinghSneha SinghUpdated 02 Jun 2020 06:56 PM IST
ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष- किसी भी तरह का नकारात्मक विचार ना लाएं । आपका झुकाव आध्यात्म की तरफ होगा.परेशानी बढ़ेगी, व्यर्थ के व्यय से बचें, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।हनुमान जी की पूजा करे ।गरीबो को आटा दान करे



वृष-  धन लाभ में कमी होगी. कहीं से पैसा आना होगा तो अचानक रुक जाएगा. जीवनसाथी से तकरार और सहयोग में कमी आ सकती है । परिवार में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आप दोनों के संबंध खराब होंगे । किसी एक रिश्ते पर ध्यान देने की बजाय सारे रिश्तों को प्राथमिकता दें।अपनी ही राशि में ग्रहण होने से दुर्घटना, चिंता, परेशानी होगी।शिव जी की पुजा करे ।सफेद वस्तु का दान करे

मिथुन- कार्यभार और जवाबदारी बढ़ेगी, आर्थिक समस्या का निराकरण संभव।आपको इस दौरान किसी महिला का सहयोग मिलेगा ।कोर्ट कचहरी से बचे। थोड़ी सेहत भी खराब हो सकती है ।  धन के मामले में भी संभल कर रहने की जरूरत है ।बुध के मंत्रों का जाप करें । ग्रहणकाल खत्म होने पर किसी निर्धन को मीठी खीर दान में दें ।

जाने अपनी समस्याओं से जुड़ें समाधान भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों के माध्यम से

कर्क-   दौरान आत्मविश्वास में कमी आएगी और आपकी किसी के साथ दोस्ती खत्म हो सकती है । विवाद का समझौता होगा, धन बढ़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में उन्नति।भाई-बहनों के साथ भी संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी के स्वास्थ को लेकर चिंता ज्यादा हो सकती है । पार्टनशिप में लाभ की स्थिति भी बिगड़ सकती है । घर में बड़े और छोटे दोनों के सेहत का ध्यान रखें । ग्रहणकाल में बुध के मंत्रों का जाप करें । ग्रहण खत्म होने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को  अन्न का दान करें ।

सिंह- रुके काम बनेंगे, राजकीय कार्य बनेंगे, जवाबदारी बढ़ेगी।इस दौरान आपका आध्यात्म की तरफ झुकाव होगा और आपको इससे काफी मदद मिलेगी। आपको ऐसा लगेगा कि पूजा-पाठ के अलावा आपके पास कोई चारा नहीं है ।स्थिति इतनी खराब नहीं होगी जितनी आपको महसूस होगी । जब मन विचलित हो तो इंद्र गायत्री मंत्र का जाप करें । ग्रहणकाल खत्म होने के बाद एक तांबे के लोटे में दूध भरकर शिव मंदिर के सामने रख आएं ।                                   

कन्या-  ग्रहण आपके लिए थोड़ी परेशानी ला सकता है । रिश्ते, शिक्षा और संतान इन तीनों तरफ आपको सावधान रहने की जरूरत है । गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है । रिश्तों में गलतफहमी से बच कर रहने की जरूरत होगी ।  खत्म होने पर किसी निर्धन को मीठी खीर दान में दें।

तुला- स्वास्थ्य संबंधी कष्ट बढ़ेंगे, दुर्घटना से बचें। ग्रहण का असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा और आपका कोई संबंध अचानक खत्म हो सकता है। किसी के साथ व्यापार में साझेदारी खत्म हो सकती है। इसकी वजह से आप थोड़े तनाव में आ सकते हैं। अपने और अपनी पत्नी के सेहत का विशेष ध्यान रखें । पति-पत्नी के बीच मनमुटाव भी हो सकता है । ग्रहणकाल में शुक्र के मंत्रों का जाप करें ।ग्रहणकाल के बाद किसी गरीब व्यक्ति को दूध का दान करें ।

चंद्र ग्रहण में छोटा सा दान, बनाएगा धनवान : 5 जून 2020

वृश्चिक- मिला-जुला प्रभाव रहेगा, विवाद का हल निकलेगा।परिवार के सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें । मन में कई तरह के तनाव आ सकते हैं लेकिन आपको वाद-विवाद से दूर रहना है । मकान और घर को लेकर समस्याएं आ सकती हैं और निर्णय लेने में कुछ कठिनाई आ सकती है । इस दौरान आपको खुद को संभाल कर रखना है । ग्रहण काल में मंत्र का जाप कर अपने राशि के स्वामी मंगल को प्रबल करें ।  ग्रहण काल खत्म होने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को गुड़ और चावल का दान करें ।

धनु- नई कार्ययोजना बनेगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे, सहयोग मिलेगा।धर्म को लेकर किसी बात पर संदेह कर सकते हैं । वाहन और यात्राओं से जुड़ी समस्या आ सकती है । बच्चों के सेहत पर विशेष रूप से ध्यान दें । शिक्षा के क्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है और संबंधों में गलतफहमी ना आने दें । ग्रहणकाल के दौरान बृहस्पति मंत्र का जाप करें । ग्रहणकाल के बाद चने की दाल का दान करें ।

चंद्र ग्रहण के अवसर पर कराएं चंद्र गायत्री मंत्रों का जाप , घर होगा धन - समृद्धि से संपन्न - 1000 मंत्र : 5 जून 2020

मकर- पुराने मामले से परेशानी होगी, निर्णय सोच-विचार कर लें।
आपकी माता को तनाव हो सकता है, उनकी सेहत पर ध्यान दें । घर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। माता के साथ कोई वाद-विवाद करने से बचें । छोटी-छोटी बातों को लेकर भी घर में तनाव हो सकता है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है । शनि का मंत्र जाप और काले कंबल का दान करे ।

कुंभ- आपको अपनी वाणी पर बहुत ध्यान देना पड़ेगा वरना आपके कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। इसलिए बोलने से पहले सोचें। मुंह, दांत और आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। तनाव भी बढ़ सकता है ।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, धन हानि होने की संभावना।हनुमान जी की पूजा करे ।काले उड़द का दान करे

मीन- कार्ययोजना साकार होगी, रुके हुए काम बनेंगे, आय के स्रोत खुलेंगेदौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता बहुत खराब हो सकती है. किसी भी तरह का नकारात्मक विचार ना लाएं । आपका झुकाव आध्यात्म की तरफ होगा । आपको बृहस्पति मंत्र का जाप करने की जरूरत है । किसी निर्धन व्यक्ति को एक पैकेट  हल्दी दान दे ।

यह भी पढ़े :-

चंद्रग्रहण जून 2020 : कैसे करें ग्रहण का उपायें ?

आपके हर तरह के कष्टों को दूर कर देंगे ये 15 तरह के दीपक

कभी भी किसी लड़की को ना बोलें ये 2 शब्द,रुठ जाती हैं माता लक्ष्मी

Related Puja

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
226 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
226 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
View all
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
226 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
208 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 19 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
322 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure