Logo

Ganesh Chaturthi 2026: मोदक से लेकर मोतीचूर तक, जानें विघ्नहर्ता के 10 दिनों के दस स्पेशल भोग लिस्ट

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 14 Sep 2026 12:00 PM IST
Ganesh Chaturthi 2026: मोदक से लेकर मोतीचूर तक, जानें विघ्नहर्ता के 10 दिनों के दस स्पेशल भोग लिस्ट

Special Things

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 10 Days Bhog List 2026) के 10 दिनों में बप्पा को रोज कौन सा भोग लगाना चाहिए? आइए यहां जानते हैं। 

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाला 10 दिवसीय गणेश महोत्सव सनातन धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन 10 दिनों के दौरान भगवान श्री गणेश अपने भक्तों के घर में विराजमान रहते हैं। भक्त बप्पा को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश प्रथम पूज्य होने के साथ-साथ बेहद दयालु और भोजन के प्रेमी माने जाते हैं। अगर गणेश उत्सव के 10 दिनों में बप्पा को प्रतिदिन उनकी पसंद के अनुसार अलग-अलग भोग अर्पित किया जाए, तो वे प्रसन्न होकर साधक के जीवन से सारे कष्ट, दरिद्रता और विघ्न दूर कर देते हैं, तो आइए जानते हैं गणेश महोत्सव के पूरे 10 दिनों के लिए बप्पा की स्पेशल भोग लिस्ट।

गणेश उत्सव के 10 दिनों की भोग लिस्ट 

मोदक 

गणेश जी को मोदक सबसे प्रिय है। स्थापना के पहले दिन चावल के आटे, गुड़ और नारियल से बने मोदक का भोग लगाएं। इससे बप्पा बेहद प्रसन्न होते हैं और बुद्धि व ज्ञान का आशीर्वाद देते हैं।

मोतीचूर के लड्डू 

दूसरे दिन बप्पा को केसर और देसी घी से बने मोतीचूर या बेसन के लड्डू अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि लड्डू का भोग लगाने से कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

बेसन का हलवा 

तीसरे दिन भगवान श्री गणेश को शुद्ध देसी घी में भुने बेसन और ड्राई फ्रूट्स से बना हलवा चढ़ाएं। इससे घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।

मावा, खोया के लड्डू या पेड़ा

चौथे दिन बप्पा को ताजे मावे से बने पेड़े या मालपुए का भोग लगाएं। यह भोग पारिवारिक जीवन में मिठास और आपसी प्रेम बढ़ाता है।

पूरनपोली

महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में गणेशोत्सव के दौरान पूरनपोली विशेष रूप से बनाई जाती है। पांचवें दिन चने की दाल और गुड़ से भरी पूरनपोली अर्पित करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।

 नारियल के लड्डू 

छठे दिन बप्पा को ताजे नारियल और दूध से बने लड्डू अर्पित करें। नारियल को शास्त्रों में बहुत शुभ माना गया है, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

खीर 

सातवें दिन भगवान गणेश को केसर और मेवे से बनी मखाने की खीर का भोग लगाएं। इससे मानसिक शांति और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

केला और मक्खन-मिश्री 

आठवें दिन बप्पा को पके हुए केले और मक्खन-मिश्री का भोग लगाएं। गणेश जी को फलों में केला बहुत पसंद है, इससे आरोग्य और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है।

पंचमेवा 

नौवें दिन काजू, बादाम, किशमिश, मखाना और छुहारे को मिलाकर पंचमेवा का भोग लगाएं। यह भोग जीवन में स्थिरता और यश प्रदान करता है।

गुड़ और नारियल की बर्फी 

विसर्जन के दिन बप्पा को विदाई देते हुए गुड़, तिल और नारियल से बनी बर्फी या मोदक का भोग लगाएं। इससे बप्पा पूरे साल के लिए घर में खुशियों का आशीर्वाद देकर जाते हैं।

भोग अर्पित करते समय इन नियमों का रखें ध्यान

  • बप्पा के लिए भोग बनाते समय घर और रसोई की पूर्ण सफाई रखें और लहसुन-प्याज का प्रयोग न करें।
  • गणेश जी को भोग लगाते समय उसमें दूर्वा जरूर रखें। ध्यान रखें कि गणेश जी को तुलसी चढ़ाना वर्जित है, इसलिए भोग में केवल दूर्वा ही रखें।
  • बप्पा को भोग लगाने के बाद उस प्रसाद को सभी में श्रद्धापूर्वक बांटें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
अर्जुन शुक्ला

अर्जुन शुक्ला

22/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
288 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
355 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
196 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure