Logo

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा को घर लाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां! वरना रूठ सकते हैं विघ्नहर्ता

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 12 Sep 2026 11:30 AM IST
Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा को घर लाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां! वरना रूठ सकते हैं विघ्नहर्ता

Special Things

Ganesh Chaturthi Rules: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की मूर्ति घर लाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए? आइए यहां जानते हैं।

हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर भक्त अपने घरों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करते हैं और पूरे 10 दिनों तक उनकी सेवा, पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और घर में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं, लेकिन बप्पा को घर लाते समय और उनकी स्थापना करते वक्त कुछ खास नियमों का पालन करना होता है। अनजाने में की गई छोटी-सी गलती भी पूजा के फल को कम कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बप्पा को घर लाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?

बप्पा को घर लाते समय न करें ये काम

गलत सूंड वाली मूर्ति का चुनाव न करें

घर में स्थापना के लिए हमेशा बाईं ओर मुड़ी हुई सूंड (वाममुखी गणेश) वाले बप्पा की प्रतिमा लानी चाहिए। दाईं ओर मुड़ी सूंड वाले गणेश जी (सिद्धिविनायक) की पूजा के नियम बहुत ही कठिन होते हैं, जिनका पालन गृहस्थ जीवन में करना आसान नहीं होता है।

 खंडित या टूटी हुई मूर्ति न लाएं

बाजार से बप्पा की प्रतिमा लेते समय अच्छी तरह जांच लें। मूर्ति कहीं से भी खंडित नहीं होनी चाहिए। खंडित मूर्ति की स्थापना करना अशुभ माना जाता है।

 बिना ढके या खुले मुंह बप्पा को घर न लाएं

जब भी आप बप्पा की मूर्ति दुकान से घर लाएं, तो उनका मुख पीले, लाल या नारंगी रंग के नए कपड़े से ढका होना चाहिए। मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर लाकर ही अक्षत और जल से स्वागत करने के बाद कपड़ा हटाना चाहिए।

 पीठ के दर्शन करने से बचें

शास्त्रों में माना गया है कि भगवान गणेश की पीठ में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए बप्पा की मूर्ति इस तरह स्थापित करें कि किसी की भी नजर उनकी पीठ पर न पड़े। मूर्ति की पीठ दीवार से सटकर होनी चाहिए।

तुलसी पत्र न चढ़ाएं

गणेश जी की पूजा में गलती से भी तुलसी दल का प्रयोग न करें। पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी जी के एक श्राप के कारण गणेश पूजन में तुलसी वर्जित हैं। बप्पा को केवल दूर्वा ही चढ़ाएं।

अकेले या खाली हाथ बप्पा को न लाएं

बप्पा को घर लाते समय हमेशा परिवार के सदस्यों के साथ जाएं और भजन या 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा लगाते हुए आएं। दुकान से मूर्ति लेते समय उनके साथ थोड़ा सा अक्षत और दूर्वा जरूर रखें।

स्थापना के समय इन बातों का रखें ध्यान

  • दिशा का ध्यान रखें: बप्पा की स्थापना घर के ईशान कोण में करना सबसे शुभ होता है। स्थापित करते समय गणेश जी का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
  • सात्विकता बनाए रखें: जब तक बप्पा घर में विराजमान रहें, तब तक घर में लहसुन, प्याज, मांस या मदिरा का सेवन पूरी तरह बंद रखें।
  • अंधेरे में न रखें: बप्पा के स्थान पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। वहां 24 घंटे दीपक या कोई रोशनी जरूर जलनी चाहिए।
  • घर अकेला न छोड़ें: जितने दिन भी बप्पा आपके घर में रहें, घर को कभी भी पूरी तरह ताला लगाकर अकेला न छोड़ें। परिवार का कोई न कोई सदस्य घर पर जरूर होना चाहिए।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
217 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
217 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

36/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
217 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
465 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
314 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure