Logo

Govardhan Puja 2026: 9 या 10 नवंबर, कब होगी गोवर्धन पूजा? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 04 Nov 2026 02:38 PM IST
Govardhan Puja 2026: 9 या 10 नवंबर, कब होगी गोवर्धन पूजा? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Special Things

Govardhan Puja 2026 Date And Muhurat: साल 2026 में गोवर्धन पूजा 9 नवंबर को है या 10 नवंबर को? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व।

दीपावली के अगले दिन यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन को 'अन्नकूट' के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व में प्रकृति, गाय और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है। हर साल लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन रहती है कि गोवर्धन पूजा दिवाली के ठीक अगले दिन यानी किस तारीख को मनाई जाएगी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में गोवर्धन पूजा कब की जाएगी आइए यहां जानते हैं।

गोवर्धन पूजा 2026 कब है? (Govardhan Puja 2026 Date And Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 09 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 10 नवंबर को दोपहर 02 बजे होगा। उदया तिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को की जाएगी।

  • गोवर्धन पूजा मुहूर्त: सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक।

गोवर्धन पूजा विधि (Govardhan Puja 2026 Puja Rituals)

  • गोवर्धन पूजा के दिन घर के आंगन या मुख्य द्वार पर गोबर से गोवर्धन भगवान की लेटी हुई आकृति बनाई जाती है।
  • गोवर्धन जी की आकृति के पास पूजा में खीर, बताशे, मिठाई, फल, जल, दूध, और रोली-अक्षत रखें। 
  • इसके साथ ही घर में बने अन्नकूट का भोग तैयार करें।
  • भगवान के सामने शुद्ध घी का दीया जलाएं। 
  • इसके बाद गोवर्धन जी की कच्चे सूत का धागा लेकर गोवर्धन पर्वत की जय बोलते हुए परिक्रमा पूरी करें।
  • पूजा के दौरान गोवर्धन महाराज की कथा सुनें या पढ़ें। 
  • आरती से पूजा को पूर्ण करें।
  • पूजा में हुई सभी गलती के लिए माफी मांगे।

अन्नकूट और गाय की सेवा का महत्व (Govardhan Puja 2026 Significance)

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान को छप्पन भोग या अन्नकूट का भोग लगाया जाता है, जिसमें चावल, कढ़ी, पूरी और तरह-तरह की सब्जियां शामिल होती हैं। इसके अलावा इस दिन गायों की पूजा करने का भी बहुत बड़ा महत्व माना जाता है, क्योंकि गायों को गोवर्धन का ही रूप और माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस शुभ अवसर पर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाना भी बहुत शुभ होता है।

गोवर्धन पूजा मंत्र  (Govardhan Puja 2026 Mantra)

  • गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
    विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

।।श्री कृष्ण स्तुति ।। (Krishna Stuti)

श्री कृष्णचन्द्र कृपालु भजु मन, नन्द नन्दन यदुवरम्

आनन्दमय सुखराशि ब्रजपति, भक्तजन संकटहरम्

सिर मुकुट कुण्डल तिलक उर, बनमाल कौस्तुभ सुन्दरम्

आजानु भुज पट पीत धर, कर लकुटि मुख मुरली धरम्

बृष भानुजा सह राजहिं प्रिय, सुमन सुभव सिंहासनम्

ललितादि सखिजन सेवहिं, लिए छत्र चामर व्यंजनम्

पूतना-तृण-शंकट-अधबक, केशि-व्योम-विमर्दनम्

रजक-गज-चाणूर-मुष्टिक, दुष्ट कंस निकन्दनम्

गो-गोप गोपीजन सुखद, कालीय विषधर गंजनम्

भव-भय हरण अशरणशरण, ब्रह्मादि मुनि-मन रंजनम्

श्याम-श्यामा करत केलि, कालिन्दी तट नट नागरम्

सोइ रूप मम हिय बसहुं नित, आनन्दघन सुख सागरम्

इति वदति सन्त सुजान श्री सनकादि मुनिजन सेवितम्

भव-मोतिहर मन दीनबन्धो, जयति जय सर्वेश्वरम्

Related Puja

विष दोष निवारण पूजा
Removal of Shani Chandra Dosh

विष दोष निवारण पूजा

Sat 21 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
371 devotees have booked this puja
Book Puja
विष दोष निवारण पूजा
Removal of Shani Chandra Dosh

विष दोष निवारण पूजा

Sat 21 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
371 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
View all
विष दोष निवारण पूजा
Removal of Shani Chandra Dosh

विष दोष निवारण पूजा

Sat 21 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
371 devotees have booked this puja
Book Puja
मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवाएं तुलसी विवाह
A girl will find her desired groom.

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवाएं तुलसी विवाह

Sat 21 November 2026
Mangla Gauri Temple Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
132 devotees have booked this puja
Book Puja
शनि ग्रह शांति पूजा
Reduces the ill effects of Saturn.

शनि ग्रह शांति पूजा

Sat 21 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
445 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure