Logo

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर इस आसान विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 14 Sep 2026 07:00 AM IST
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर इस आसान विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

Special Things

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2026) पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कैसे करें? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। यह व्रत सभी व्रतों में बेहद कठिन और फलदायी माना गया है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, आरोग्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह निर्जला उपवास रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार, सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था। इस दिन बालू से भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की प्रतिमा बनाकर पूजन करने का विधान है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज की पूजा विधि से लेकर सभी जरूरी बातें।

पूजा की सामग्री 

  • प्रतिमा: शुद्ध बालू (रेत) या काली मिट्टी।
  • माता पार्वती की सुहाग सामग्री: लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, बिछिया, मेहंदी, काजल, महावर, कंघी, शीशा आदि (16 शृंगार)।
  • शिव जी की पूजन सामग्री: बिल्व पत्र, शमी पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, जनेऊ, चंदन, भांग, पंचामृत।
  • अन्य सामग्री: केले का पत्ता मंडप के लिए, धूप, दीप, घी, फल, फूल, कलश, नारियल, चावल, और कलावा।

हरतालिका तीज की पूजा विधि 

  • तीज के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें। इसके बाद हाथ में जल, अक्षत और पुष्प लेकर भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए निर्जला व्रत का संकल्प लें।
  • शाम के समय घर के मंदिर या साफ स्थान पर केले के पत्तों से एक सुंदर मंडप बनाएं।
  • इसके बाद शुद्ध बालू या मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की छोटी-छोटी प्रतिमाएं बनाएं।
  • एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर प्रतिमाओं को स्थापित करें। पास में ही एक तांबे के कलश में जल भरकर उस पर नारियल रखें।
  • सबसे पहले प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की पूजा करें। उन्हें रोली, अक्षत और दूर्वा चढ़ाएं।
  • इसके बाद भगवान शिव को जल और पंचामृत से स्नान कराने का भाव करें। उन्हें चंदन, जनेऊ, बिल्व पत्र, धतूरा और भस्म अर्पित करें।
  • माता पार्वती को रोली, अक्षत, लाल फूल और 16 शृंगार की सामग्री अर्पित करें।
  • हरतालिका तीज की रात में चार प्रहर की पूजा करने का विधान है। हर प्रहर में शिव-पार्वती को जल, फल और फूल अर्पित करें।
  • धूप और दीप जलाकर हरतालिका तीज की पावन व्रत कथा सुनें या पढ़ें, क्योंकि कथा के बिना व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है। 
  • पूजा के अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें। अगले दिन सुबह पूजा की सुहाग सामग्री में से थोड़ा सा सिंदूर खुद लगाएं और बाकी सामग्री किसी सुहागिन महिला को भेंट कर दें। इसके बाद प्रसाद से व्रत का पारण करें।

पूजा के समय ध्यान रखें ये बातें

  • इस दिन तामसिक चीजों से परहेज करें।
  • यह व्रत पूरी तरह से निर्जला रखा जाता है। इसमें जल का सेवन भी वर्जित माना गया है।
  • हरतालिका तीज की रात सोना नहीं चाहिए। रात भर महिलाओं को शिव-पार्वती के भजन-कीर्तन करने चाहिए।
  • पूजा के समय काले या गहरे भूरे रंग के कपड़े न पहनें। लाल, हरा, पीला या नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है।

।।शिव जी की आरती।।

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।

ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव...॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।

हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव...॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।

त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव...॥

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।

चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव...॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव...॥

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।

जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव...॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।

प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव...॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।

नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव...॥

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।

कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव...॥

।।माता पार्वती की आरती।।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता

ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुणगु गाता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा

देव वधुजहं गावत नृत्य कर ताथा।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता

हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

शुम्भ निशुम्भ विदारेहेमांचल स्याता

सहस भुजा तनुधरिके चक्र लियो हाथा।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

देवन अरज करत हम चित को लाता

गावत दे दे ताली मन मेंरंगराता।

जय पार्वती माता जय पार्वती माता।

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता

सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।

जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
370 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
370 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

22/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
370 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
444 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
398 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure