Logo

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज व्रत में सुहागिन महिलाएं करें ये उपाय, अखंड रहेगा सुहाग

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 12 Sep 2026 02:12 PM IST
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज व्रत में सुहागिन महिलाएं करें ये उपाय, अखंड रहेगा सुहाग

Special Things

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2026 Remedies) का दिन बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस दिन को लेकर कुछ ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं।

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए यह कठिन व्रत किया था। इसलिए माना जाता है कि जो महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं कि इस बार हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं को सुख और सौभाग्य के लिए कौन से खास उपाय करने चाहिए?

अखंड सौभाग्य के लिए उपाय 

माता पार्वती को चढ़ाएं 16 शृंगार

हरतालिका तीज की शाम पूजा के समय माता पार्वती को लाल चुनरी और 16 शृंगार की सामग्री अर्पित करें। पूजा पूरी होने के बाद इसमें से थोड़ा सा सिंदूर अपनी मांग में लगाएं और बाकी सुहाग सामग्री को किसी सुहागिन महिला को भेंट कर दें। इससे वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहता है।

खीर का भोग 

अगर पति-पत्नी के बीच अनबन रहती है, तो पूजा के समय भगवान शिव और माता पार्वती को साबूदाने या मखाने की केसर से बनी खीर का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद अगले दिन पारण के समय इस खीर को पति-पत्नी दोनों मिलकर ग्रहण करें। माना जाता है कि इससे रिश्ते में मिठास आती है और कलह दूर होती है।

सुहागिनों को सुहाग की सामग्री बांटें

तीज के पावन दिन अपने से बड़े बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं का आशीर्वाद लेना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन 5 या 7 सुहागिन महिलाओं को घर बुलाकर या मंदिर में उन्हें लाल चूड़ियां, सिंदूर, फल और मिठाई भेंट करें। ऐसा करने से मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं लाल कनेर और शमी पत्र

हरतालिका तीज की रात चारों प्रहर की पूजा में से किसी भी एक प्रहर में शिवलिंग पर गुलाबी या लाल कनेर के फूल, शमी के पत्ते और बिल्व पत्र पर राम-राम लिखकर अर्पित करें। ऐसा करने से पति की सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ ही करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

तांबे के पात्र से जलाभिषेक 

अगर आपके दांपत्य जीवन में तनाव चल रहा हो, तो तीज के दिन तांबे के पात्र में थोड़ा सा गंगाजल और इत्र मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और "ॐ उमामहेश्वराभ्यां नमः" मंत्र का जाप करें। इसके बाद पति-पत्नी को गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करने का संकल्प लेना चाहिए।

उपाय करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • पूजा और उपाय के दौरान काले, सफेद या भूरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें। लाल, हरा या पीला वस्त्र ही पहनें।
  • उपाय करते समय मन में किसी के प्रति बुरा भाव न लाएं।
  • व्रत का पारण अगले दिन सुबह विधिवत पूजा और जल ग्रहण करके ही करें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
134 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

32/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
134 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
200 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
351 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure