Logo

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पिंडदान के लिए भारत के प्रमुख तीर्थ स्थान, जहां मिलती है पूर्वजों को मुक्ति

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 02 Oct 2026 12:00 PM IST
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पिंडदान के लिए भारत के प्रमुख तीर्थ स्थान, जहां मिलती है पूर्वजों को मुक्ति

Special Things

पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) में पिंडदान और तर्पण के लिए भारत के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थान कौन से हैं? आइए उनका धार्मिक महत्व समझते हैं।

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के 16 दिन पूर्वजों को समर्पित हैं। आजकल लोग अपने घर या पास की किसी पवित्र नदी के किनारे भी पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। लेकिन हमारे शास्त्रों में भारत के कुछ ऐसे तीर्थ स्थलों के बारे में बताया गया है, जहां पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए भारत के उन सबसे प्रमुख तीर्थ स्थानों के बारे में जानते हैं जहां पितृ पक्ष में पिंडदान करने का बहुत बड़ा महत्व है।

गया जी (बिहार) पिंडदान का सबसे बड़ा महातीर्थ

जब भी पिंडदान और श्राद्ध कर्म की बात आती है, तो गया जी का नाम सबसे ऊपर आता है। शास्त्रों में गया जी को पितृ तीर्थ कहा गया है। फल्गु नदी के तट पर स्थित गया जी के बारे में मान्यता है कि यहां खुद भगवान श्री राम ने अपने पिता राजा दशरथ का पिंडदान किया था। कहते हैं कि विष्णु पद मंदिर के पास या फल्गु नदी के तट पर पिंडदान करने से अतृप्त आत्माओं को भी तुरंत मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 काशी (उत्तर प्रदेश)  मोक्ष की नगरी

भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी को मुक्ति और मोक्ष का द्वार माना जाता है। काशी में गंगा नदी के तट पर स्थित 'पिशाचमोचन कुंड' पितृ दोष निवारण और अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए पूर्वजों के श्राद्ध के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि यहां गंगा जी के पावन घाटों पर पिंडदान करने से पितरों को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है।

 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) तीर्थों का राजा

गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम स्थल प्रयागराज को तीर्थराज कहा जाता है। पितृ पक्ष के दौरान त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाकर अपने पितरों के नाम से तर्पण और पिंडदान करने का विशेष फल मिलता है। ऐसा माना जाता है कि संगम तट पर श्राद्ध करने से सौ गुना ज्यादा पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

हरिद्वार (उत्तराखंड) देवभूमि का द्वार

हरिद्वार भी पिंडदान के लिए बहुत पवित्र स्थान माना जाता है। हरिद्वार के 'हर की पौड़ी' और 'नारायणी शिला' पर पितृ पक्ष में तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा बेहद पुरानी है। इस धाम में नारायणी शिला पर पूजा करने से पितृ दोष और प्रेत बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

बद्रीनाथ (उत्तराखंड) अंतिम पिंडदान का स्थान

हिमालय की गोद में बसे बद्रीनाथ धाम के पास स्थित 'ब्रह्मा कपाल' घाट का बहुत ही विशेष महत्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर आपने बद्रीनाथ धाम के ब्रह्मा कपाल पर एक बार अपने पूर्वजों का पिंडदान कर दिया, तो उसके बाद आपको जीवन में फिर कभी भी उनका पिंडदान करने की जरूरत नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि यहां श्राद्ध करने से पितरों को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।

अन्य प्रमुख तीर्थ स्थान

इनके अलावा गुजरात का सिद्धपुर यानी मातृ गया माता के श्राद्ध के लिए सबसे प्रसिद्ध माना गया है। साथ ही ओडिशा का पुरी यानी जगन्नाथ धाम और कुरुक्षेत्र का पेहोवा भी तर्पण और श्राद्ध के लिए बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है। अगर हो पाए, तो अपने जीवन में एक बार इनमें से किसी पवित्र तीर्थ पर जाकर अपने पूर्वजों के नाम से पिंडदान और तर्पण जरूर करें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 03 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
169 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 03 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
169 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

₹22/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 03 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
169 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 03 October 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
378 devotees have booked this puja
Book Puja
मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान
A Sacred Tribute to Your Ancestors

मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान

Sun 04 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
147 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure