Logo

Guru Nakshatra Gochar: शनि के नक्षत्र में गुरु का प्रवेश! जानें मेष से मीन वालों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 17 Jun 2026 04:02 PM IST
Guru Nakshatra Gochar: शनि के नक्षत्र में गुरु का प्रवेश! जानें मेष से मीन वालों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु पुष्य नक्षत्र में 18 जून को प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि गुरु के नक्षत्र गोचर से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। आइए जानते हैं पूरी जानकारी। 

Guru Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में गुरु ग्रह को आध्यात्म, संतान और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, इसी के साथ इन्हें नवग्रहों के गुरु का दर्जा भी प्राप्त है। इस समय गुरु कर्क राशि में हैं और 18 जून को गुरु बृहस्पति की चाल में बड़ा परिवर्तन आने वाला है। गुरु 18 जून की रात 9 बजकर 32 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिसके स्वामी ग्रह शनि हैं। माना जा रहा है कि शनि के नक्षत्र में गुरु के जाने से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। आइए जान लेते हैं गुरु का नक्षत्र गोचर मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। 

गुरु नक्षत्र गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव 


मेष राशि

मेष राशि के चौथे भाव में गुरु चाल परिवर्तन करेंगे। माना जा रहा है कि ये समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज को लेकर मेहनत बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति के लिहाज से देखें तो ये समय बेहतर रहने वाला है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों के लिए उनके तीसरे भाव में गुरु का चाल परिवर्तन होगा। इस दौरान आपके लिए यात्राओं के योग बनते दिख रहे हैं। घर-परिवार में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। नए लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। कुछ मामलों में बदलाव का दौर है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के लिए उनके दूसरे भाव में गुरु नक्षत्र गोचर कर रहे हैं। काम के सिलसिले में आप अधिक व्यस्तता का सामना करेंगे। जीवन में भागदौड़ बनी रहेगी, इसी दौरान आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी। घर में मांगलिक कार्य संभव है। कार्य करते हुए सावधानी बरतें। आध्यात्मिक पक्ष प्रबल होगा। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए उनके लग्न भाव में गुरु का नक्षत्र गोचर होगा। इस समय आप थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं। आसपास की बातों का आप पर असर पड़ने वाला है। पद प्राप्ति, प्रतिष्ठा के योग प्रबल हैं आपके लिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। धार्मिक कार्य में शामिल होने के योग हैं, सामाजिक क्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए उनके बारहवें भाव में गुरु का चाल परिवर्तन होगा। इस समय आपकी मुलाकात नए लोगों से होगा। जो लोग पार्टनरशिप में साझेदारी का कार्य करने का सोच रहे हैं उनके लिए अच्छा समय है। किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी विषय पर गहरी चर्चा हो सकती है। घर में किसी प्रकार के बदलाव देखे जा सकते हैं। मेहमान के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों के लिए उनके ग्यारहवें भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। इस समय आपका धन खर्च बढ़ सकता है। खरीदारी के योग आपके लिए बनते दिख रहे हैं लेकिन फिजूल के खर्चों से बचकर रहें। घर में लोगों का आगमन हो सकता है। सलाह है कि खान-पान पर ध्यान दें और नशे इत्यादि से दूर रहें वरना परेशानी हो सकती है। 

तुला राशि 

तुला राशि के लिए उनके दसवें भाव में गुरु चाल बदलने वाले हैं। इस समय आपको सलाह है कि थोड़ा सा सजग रहें। कामकाज में तेजी का दौर है, इसके साथ ही प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लेकिन काम को करते समय सावधानी बरतनी भी जरूरी है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार का सहयोग आपको प्राप्त होने वाला है। छोटी-छोटी पर बातों पर बहस करने से बचें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए उनके नौंवे भाव में गुरु का नक्षत्र गोचर होने वाला है। माना जा रहा है कि ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है। यात्राओं के योग आपके लिए बनते दिख रहे हैं। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। शादी से संबंधित कार्य संभव है। कारोबार में तेजी से बढ़ने का योग है। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के लिए उनके आठवें भाव में गुरु का चाल परिवर्तन होने वाला है। इस समय आपको संभलकर कार्य करना होगा क्योंकि क्रोध बढ़ सकता है। उत्साह में आकर कार्य ना करें वरना हालात बिगड़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य संभव है। प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रहने वाली है। आर्थिक स्थिति सामान्य है। सेहत का खास ख्याल रखें। 

मकर राशि 

मकर राशि के सातवें भाव में सातवें भाव में गुरु की चाल में बदलाव होने वाला है। इस समय आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। जो लोग पार्टनरशिप में कार्य कर रहे हैं उन्हें कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहने वाली है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन होने के योग हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए उनके छठे भाव में गुरु चाल बदलने वाले हैं। माना जा रहा है कि ये समय आपके लिए भागदौड़ वाला रहेगा लेकिन इसी के साथ आपको बेहतर विकल्प भी मिलेंगे। नए दोस्त आपको मिलने वाले हैं। क्रिएटिविटी बढ़ने वाली है। खर्चों का ध्यान रखें, वाहन का संभलकर प्रयोग करें, तेज रफ्तार में गाड़ी ना चलाएं। नौकरी के लिए योग बन रहे हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए उनके पांचवे भाव में गुरु चाल बदलने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस समय आपके कार्य में तेजी आएगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, पुराने मसले हल होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी लेकिन बड़ा निवेश करने से पहले संभलें। चाचा पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
307 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
307 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

32/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
307 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
489 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
136 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure