हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं साथिया वे चाहती हैं कि यही उनके सातों जन्म तक पति बने। हिंदू धर्म में
करवा चौथ (Karwa Chauth) पर्व का बहुत ही खास महत्व है। करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है और रात को चन्द्रमा की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। Karwa Chauth हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मनाया जाता है। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है। गांव की
महिलाएं हो या शहरी महिलाएं सभी एस पर्व को पूरे दिल से मनाते हैं और अपने पति की लंबी उम्र की मनोकामना करती है वह सुबह से लेकर शाम तक भूखी प्यासी रहती है क्योंकि वह सातो जनम इन्ही को अपने पति के रूप में पाना चाहती हैं।
हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। जो सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं वे यह
व्रत रखती हैं। इस व्रत को करवाचौथ कहते हैं। करवाचौथ दो शब्दों से मिलकर बना है, 'करवा' यानि कि मिट्टी का बर्तन व 'चौथ' यानि गणेशजी की प्रिय तिथि चतुर्थी। प्रेम, त्याग व विश्वास के इस अनोखे महापर्व पर मिट्टी के बर्तन यानि करवे की पूजा का विशेष महत्त्व है, जिससे रात्रि में चंद्रदेव को जल अर्पण किया जाता है।
तिथि और समय
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 24 अक्टूबर 2021 रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर से कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर
चांद निकलने का समय- रात्रि 08 बजकर 11 मिनट पर पूजन का शुभ मुहूर्त- शाम को 06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात में 08 बजकर 51 मिनट तक शाम को शुभ मुहूर्त में कथा आदि पढ़ें और रात्रि में
चंद्रमा निकलने के बाद पूजन करें और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें। करवा चौथ का व्रत वैसे तो मुख्यतः महिलाएं ही रखती है परंतु इस दिन पतियों को कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहे और देवी-देवताओं का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो।
1. करवा चौथ के अवसर पर पुरुषों को कभी भी अपनी पत्नियों से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए |
2. इस दिन पुरुषों को क्रोध और अहंकार से बचना चाहिए अपनी पत्नी का आदर करना चाहिए साथ ही अन्य स्त्रियों को भी सम्मान देना चाहिए।
3. अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें और बड़े बुजुर्गो का सम्मान करें व पत्नी के साथ बुजुर्गो का आशीर्वाद लें।
कैसा होगा आपका भविष्य, पूछिए टैरो कार्ड रीडर से
जानिए अपने घर की बनावट का शुभ या अशुभ प्रभाव पूछिए वास्तु विशेषज्ञ से
किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व बात कीजिए ज्योतिषी से