ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की राशि का उनके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक राशि का अपना स्वभाव और अपनी विशेषताएं होती है। हर राशि के जातकों के लिए कुछ रंग, कुछ चीज़ें शुभ और अशुभ साबित होती हैं। अगर व्यक्ति को इन सब चीज़ों की जानकारी हो तो उसकी राशि के अनुसार जो भी चीज़ें उसके लिए शुभ है उसे उसका उपयोग करना चाहिए। इससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। क्या आप जानते हैं कि महिलाएं अपने होठों पर जो लिपस्टिक लगाती हैं उसका भी उनपर बहुत प्रभाव पड़ता है? अधिकतम महिलाएं श्रृंगार के लिए लिपस्टिक का उपयोग करती हैं। अगर आपको इसके विषय में थोड़ी भी जानकारी होगी तो आपको पता होगा कि लिपस्टिक में भी कई विभिन्न तरीकों के रंग और शेड होते हैं। प्रत्येक राशि के व्यक्ति के लिए अलग-अलग रंग और शेड की लिपस्टिक शुभ मानी जाती है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार लिपस्टिक का प्रयोग करते हैं तो आपके जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी राशि वाली महिला को कौन से रंग या शेड के लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।
मेष राशि:-
मेष राशि के जातकों का स्वभाव साहस और आत्मविश्वास से परिपूर्ण माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों को रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।
वृषभ राशि:-
इस राशि के लोगों में दयाभाव बहुत होता होता है और ये प्रकृति से भी जुड़े हुए होते हैं। इन लोगों को कोको लिपस्टिक का उपयोग करना चाहिए।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशि के जातक बाकियों से भिन्न होते हैं और इन्हें सबसे अलग हटकर कार्य करना पसंद होता है। इसलिए इस राशि के लोगों को रेड लिपस्टिक और पिंक लिपस्टिक के मिले हुए शेड का प्रयोग करना चाहिए।
क्या आपके बनते काम बिगड़ने लगे हैं, करवायें नवग्रह पूजा - फ्री, रजिस्टर करें
कर्क राशि:-
इस राशि के व्यक्ति स्वभाव से दयालु होते हैं। इनके विचारों में सदा सकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए कर्क राशि वालों को पिंक लिपस्टिक लगाना चाहिए।
सिंह राशि:-
सिंह राशि के जातक साहसी होते हैं और साथ ही किसी भी अन्य व्यक्ति की बातों से इन्हें कोई मतलब नहीं होता। इस राशि वाले व्यक्ति के लिए गोल्डन लिपस्टिक उत्तम साबित ही सकती है।
कन्या राशि:-
इस राशि के लोग सच के पुजारी होते हैं। ये ईमानदारी और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। कन्या राशि के लोग ऑरेंज लिपस्टिक का उपयोग कर सकते हैं।
तुला राशि:-
इस राशि के लोग संतुलित जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। ये जल्दी नई चीज़ें करना पसंद नहीं करते। इन लोगों के लिए कोरल लिपस्टिक सबसे सही होता है।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशि के व्यक्ति को लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना अच्छा लगता है। इन्हें पर्पल लिपस्टिक के इस्तेमाल करना चाहिए। आपके स्वभाव के अनुसार ये रंग आपके लिए उपयुक्त है।
यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व
धनु राशि:-
इस राशि के व्यक्ति स्वयं को बाकियों से अलग साबित करना चाहते हैं। धनु राशि के जातकों के लिए प्लम लिपस्टिक सबसे उपयुक्त होता है। ये रंग आप पर बहुत अच्छा लगेगा।
मकर राशि:-
मकर राशि के लोगों को क्लासिक चीज़ें पसंद होती हैं। इसलिए इस राशि के व्यक्ति को ब्राउन लिपस्टिक का उपयोग करना चाहिए। ये रंग आपके लिए अच्छा है।
कुंभ राशि:-
इस राशि के लोग स्वभाव से बेहद चंचल होते हैं और इनकी पसंद थोड़ी अलग होती है। कुंभ राशि के व्यक्तियों को ब्लू लिपस्टिक लगाना चाहिए। ये आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
मीन राशि:-
मीन राशि के जातक इतिहास के पन्नों पर अपनी अलग छाप छोड़ने में विश्वास रखते हैं। इनके स्वभाव के अनुसार इन्हें पॉप पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।
अब जब आप अपनी राशि के अनुसार ये जान चुके हैं कि आपके लिए सबसे उपयुक्त लिपस्टिक कौन सी है तो उसका उपयोग अवश्य करें।
यह भी पढ़े-
ज्योतिष शास्त्र से जानें अपने जीवन में रोगों की स्थिति
जानिए किस लगनानुसार ज्योतिर्लिंग की पूजा रहेगी लाभकारीआपके जीवन की हर समस्या होगी पल भर में हल, बात करें एक्स्पर्ट्स से