
Love Horoscope May 2026: कहते हैं प्रेम इस संसार का सबसे खूबसूरत एहसास होता है और वहीं प्रेमी के साथ विवाह हो जाए तो मन में कोई और कामना नहीं रहती। ऐसे में जान लेते हैं कि सभी राशियों के लव लाइफ में मई के दौरान क्या-क्या बदलाव आएंगे।
मेष राशि विवाह और प्रेम संबंध : Aries Marriage & Love Horoscope
लव लाइफ के लिए यह महीना ठीक रहेगा। प्रेम में अभी आप अपने लिए फैसलों को करना चाहेंगे। रिलेशनशिप में बंधु हुए लोग अपने प्यार को विवाह की ओर ले जाने की इच्छा भी रखेंगे। दाम्पत्य जीवन में समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिशें अनुकूल रहने वाली हैं। कुछ बातों पर बहस हो सकती है या फिर जिद में वृद्धि होने के कारण बातों को ज्यादा न बढ़ाना ही उचित होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की जरूरत होगी, जिससे रिश्ता और मजबूत बनेगा।
वृषभ राशि विवाह और प्रेम संबंध : Taurus Marriage & Love Horoscope
लव लाइफ में इस महीने स्थिरता देखने को मिलेगी। पहले से प्रेम भरे रिश्ते में जुड़े लोगों के बीच समझ और लगाव की भावना गहरी होगी। इस समय अपने प्रिय की बातों को नजरअंदाज करना आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। अभिमान या खुद को आगे रखने वाली स्थिति से भी बचें। अपने प्रेम को मजबूत बनाने के लिए उनके लिए सहयोगी बने रहें। माह मध्य के बाद यह समय किसी खास व्यक्ति से मिलने का हो सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।
मिथुन राशि विवाह और प्रेम संबंध : Gemini Marriage & Love Horoscope
लव लाइफ में इस महीने थोड़ा मुश्किल होगी इस दौरान बातों का अनर्थ करने से बचें। कभी आप बहुत करीब महसूस करेंगे तो कभी दूरी महसूस हो सकती है। ऐसे में बातों को दिल में रखने के बजाय खुलकर बात करना बेहतर रहेगा। इस समय लोगों के लिए कोई नई शुरुआत हो सकती है किसी का आना दिल को खुशी दे सकता है न जल्दबाजी से बचना जरूरी है। विवाहित लोगों को अपने जीवन साथी के साथ समय बिताने की जरूरत होगी ताकि रिश्ते में संतुलन बना रहे।
कर्क राशि विवाह और प्रेम संबंध : Cancer Marriage & Love Horoscope
लव लाइफ के लिए यह समय कुछ न कुछ अनुकुलता देने वाला होगा। इस समय आपसी बातों में विवाद उभर सकता है। रिश्तों को लेकर भरोसा कायम रखना ही आपके लिए कथिन होगा। इस माह जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उन्हें रिश्ते मिल सकते हैं। जीवन साथी की ओर से कुछ लाभ की स्थिति भी बनती दिखाई देती है। माह मध्य के दौरान जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग हो सकती है। कुछ धार्मिक स्थानों पर जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक समारोह इत्यादि में आप को किसी के प्रति आकर्षण भी महसूस होने वाला है। दोस्ती भी प्यार में बदल सकती है।
सिंह राशि विवाह और प्रेम संबंध : Leo Marriage & Love Horoscope
लव लाइफ में यह महीना रोमांच और भावनाओं से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन कभी-कभी आपके स्वभाव की तीव्रता रिश्तों में तनाव ला सकती है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी।
कन्या राशि विवाह और प्रेम संबंध : Virgo Marriage & Love Horoscope
प्यार के मामले में जीवन में नए मौके भी दिखाई देंगे। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो इस महीने गंभीर बातचीत हो सकती है। विवाहित जातकों के लिए यह समय समझदारी का है। कुछ बातों में आलोचना करने से बचें। साथी के प्रयासों की सराहना करना उनके साथ इस माह के दौरान रिश्ते में कोई व्यावहारिक और समझदार व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है।
तुला राशि विवाह और प्रेम संबंध : Libra Marriage & Love Horoscope
लव लाइफ के लिए यह महीना खास रहने वाला है। शुक्र का प्रभाव आपके रिश्तों में अनुकूलता लाएगा और आप अपने साथी के करीब महसूस करेंगे। कुछ लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। इस समय दांप्तय जीवन में कुछ बातों को लेकर मतभेद भी हो सकते हैं इसलिए खुलकर बात करना जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि विवाह और प्रेम संबंध : Scorpio Marriage & Love Horoscope
रिश्तों के मामले में यह महीना आपको समझ और धैर्य की सीख देगा। कभी-कभी छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति संभाली जा सकती है। अगर आप किसी के करीब हैं, तो इस समय एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्ते में जिम्मेदारियों को साझा करने का रहेगा।
धनु राशि विवाह और प्रेम संबंध : Sagittarius Marriage & Love Horoscope
रिश्तों के मामले में यह महीना आपको आईना दिखाने वाला हो सकता है। आप यह समझने लगेंगे कि सामने वाले से आपकी अपेक्षाएं कितनी वास्तविक हैं।
कभी-कभी आप खुद को दूरी बनाते हुए पाएंगे, सिर्फ इसलिए क्योंकि आप स्पष्ट नहीं हैं कि आप चाहते क्या हैं। वहीं दूसरी ओर, अगर आप खुलकर बात करेंगे तो कई उलझनें सुलझ सकती हैं। विवाहित लोगों के लिए यह समय जिम्मेदारियों और भावनाओं के बीच संतुलन बनाने का है। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना सीखना होगा।
मकर राशि विवाह और प्रेम संबंध : Capricorn Marriage & Love Horoscope
विवाहित लोगों के लिए यह महीना काम की अधिकत अको देगा और इस समय साथी की ओर से बहुत अधिक समय शायद न मिल पाए। कुछ मामलों में अगर चीजें अपने अनुसार नहीं भी हो रही हैं तो कोई बात नहीं बस खुद को क्रोध से बचाएं। अनावश्यक बहस से बचना जरूरी होगा। रिश्तों के मामले में यह महीना थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। आप भावनाओं से ज्यादा जिम्मेदारियों पर ध्यान दे सकते हैं जिससे कभी-कभी सामने वाले को दूरी महसूस हो सकती है।
कुंभ राशि विवाह और प्रेम संबंध : Aquarius Marriage & Love Horoscope
रिश्तों में इस महीने थोड़ा उतार चढ़ाव रह सकता है। प्यार बढ़ेगा पर छोटी छोटी बातों पर बहस भी हो सकती है। जो लोग अकेले हैं किसी साथी के बिना है उन्हें नया रिश्ता शुरू होने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना और खुलकर बात करना जरूरी होगा।
मीन राशि विवाह और प्रेम संबंध : Pisces Marriage & Love Horoscope
प्रेम संबंधों के मामले में यह महीना थोड़ा आप को नए संदेश देने वाला है। इस समय पर आप अपने प्रेम को पाने लिए काफी अग्रीण रहते हुए काम करना चाहेंगे। अपने साथी के साथ खुलकर बात करना जरूरी रहेगा। इस समय एक दूसरे क लिए समय निकाल लेना आप के लिए काफी जरूरी है। कुछ भी हो पर एक दूसरे का सहयोग बना के रखें।
Connect with India's best astrologers




