Logo

Mangal Gochar 2026: अपनी ही राशि में मंगल का गोचर, जानिए मेष से लेकर मीन में क्या पड़ेगा असर

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 05 May 2026 12:22 PM IST
Mangal Gochar 2026: अपनी ही राशि में मंगल का गोचर, जानिए मेष से लेकर मीन में क्या पड़ेगा असर

Special Things

Mangal Gochar 2026: 11 मई को मंगल अपनी ही राशि यानी कि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि मंगल का मेष में जाना सभी 12 राशियों के लिए क्या परिवर्तन लेकर आ रहा है। 
Mangal Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह को आत्मविश्वास, जोश, उत्साह और साहस का कारक माना जाता है। मंगल हर 35 से 40 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय मंगल मीन राशि में हैं लेकिन 11 मई  की दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। ये गोचर खास इसलिए है क्योंकि मंगल मेष राशि के स्वामी ग्रह हैं, ऐसे में स्वराशि में जाने से मंगल का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर सटीक तौर से पड़ेगा। 

मंगल का मेष राशि में गोचर  (Mangal Gochar in Aries 2026)


मेष राशि 


मेष राशि के लग्न भाव में मंगल प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपके भीतर जोश और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से देखें तो ये समय आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। जो काम आपके पहले रुके हुए थे अब वह पूरे होने वाले हैं। इस दौरान आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी जिनसे प्रशंसा मिलेगी। रिलेशनशिप के लिए ये समय अनुकूल है। 

वृषभ राशि 


वृषभ राशि के लिए उनके बारहवें भाव में मंगल गोचर करेंगे। इस समय आपका धन खर्च बढ़ने वाला है। ये समय यात्राओं का है लेकिन सलाह है कि सावधानी बरतें। किसी भी जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें, किसी व्यर्थ के विवाद में आप पड़ सकते हैं। दांपत्य लोगों के लिए मिली-जुली स्थिति बन रही है। करियर में किसी बड़े बदलाव का संकेत है।  

मिथुन राशि 


मिथुन राशि के लिए उनके ग्यारहवें भाव में मंगल का गोचर होगा। इस दौरान आपके जीवन में भागदौड़ बनी रहेगी। घर में किसी बड़े सदस्य की ओर से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। अनुशासन को लेकर सख्ती की जा सकती है। यात्राओं के योग आपके लिए प्रबल हैं। किसी सोशल गतिविधि में आप शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर देखें तो ये स्थिति आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं होगी। 

कर्क राशि 


कर्क राशि के लिए आपके दसवें भाव में मंगल का गोचर होने वाला है, माना जा रहा है कि ये समय आपके लिए बेहतर होगा, आपके रुके हुए काम बनेंगे। परिवर्तन की स्थिति बनी रहने वाली है, घर के समान में रख-रखाव में बदलाव हो सकता है। रिलेशनशिप के लिए ये समय अनुकूल होगा। काम में तेजी का दौर रहने वाला है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये समय आपके लिए अच्छे योग लेकर आ रहा है। 


सिंह राशि 


सिंह राशि के लिए सातवें भाव में मंगल का गोचर हो रहा है। सिंह राशि के लिए ये समय नया उत्साह और जोश लेकर आ रहा है इस दौरान आपकी मुलाकात नए लोगों से संभव है। कार्यक्षेत्र में मेहनत बनी रहने वाली है। काम की तलाश कर रहे लोगों की ख्वाहिश पूरी होगी। यात्राओं के योग आपके लिए प्रबल हैं। वित्तीय स्थिति की बात करें तो आप बचत करने में सक्रिय होंगे। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। 

कन्या राशि 


कन्या राशि के लोगों के लिए उनके आठवें भाव में मंगल चाल बदलेंगे। इस समय आपको सलाह है कि जोश-जोश में होश ना खोएं। बातचीत के दौरान सही शब्दों का इस्तेमाल करें। नए लोगों के साथ आपके संपर्क बनने वाले हैं। आने वाले भविष्य के लिए आप योजनाएं बनाएंगे। सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि


तुला राशि के लिए उनके सातवें भाव में मंगल गोचर करेंगे। ये समय आपके लिए भागदौड़ से भरा होने वाला है। इस समय आपके नए दोस्त बनेंगे, किसी नई जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हालांकि क्रोध पर काबू पाना जरूरी होगा वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिखावे से बचें। रिलेशन के मामले में मिला-जुला समय है। 

वृश्चिक राशि 


वृश्चिक राशि के लिए मंगल का छठे भाव में गोचर हो रहा है। वृश्चिक राशि के लिए ये समय ठीक ठाक रहेगा। लेकिन बचाव करें क्योंकि विरोधियों का भय बढ़ सकता है। काम को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। आर्थिक पक्ष अच्छा है। निवेश से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में संभलें, तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। 

धनु राशि 


धनु राशि के लिए पांचवे भाव में मंगल प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस समय आप करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग हैं, एजुकेशन में अच्छी स्थिति बनती दिख रही है। क्रिएटिविटी बढ़ने वाली है। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए ये समय बेहतर होगा, कोई स्कॉलरशिप मिल सकती है। 

मकर राशि 


मकर राशि के लिए चौथे भाव में मंगल गोचर करेंगे। इस समय आपको अपने घर में ध्यान रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि तोड़-फोड़ की स्थिति पैदा हो सकती है। सलाह है कि वाहन को संभलकर चलाएं। घर में मेहमानों का आगमन होगा जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। करियर के लिहाज से अच्छा समय है। 

कुंभ राशि 


कुंभ राशि के लिए उनके तीसरे भाव में मंगल प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस समय आपके जोश और पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन सलाह है कि अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल ना करें। भाई-बहनों के साथ नोंक-झोंक बनी रहेगी। कोई छोटी यात्रा तय करेंगे। आपको सुझाव है कि इस समय किसी भी प्रकार के दिखावे से बचें। 

मीन राशि 


मीन राशि के लिए मंगल उनके दूसरे भाव में चाल बदलेंगे। इस समय आपके परिवार में खुशहाली बनी रहेगी लेकिन आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। गले से जुड़े रोग इस समय सता सकते हैं। फाइनेंस में खर्चा बना रहेगा। लंबी यात्राओं के लिए आप प्लान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
223 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
223 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

36/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो प्रमोद  कुमार

एस्ट्रो प्रमोद कुमार

35/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
223 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
438 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
487 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure