Logo

Mangal Nakshatra Gochar: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे मंगल, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 31 Mar 2026 04:57 PM IST
Mangal Nakshatra Gochar: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे मंगल, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Mangal Nakshatra Gochar 2026: मंगल इस समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर हैं और 6 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। 

Mangal Nakshatra Gochar: ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। जिस प्रकार मंगल हर 42 से 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, ठीक उसी प्रकार हर 15 दिन में नक्षत्र में परिवर्तन भी करते हैं। इस समय मंगल पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हैं और 6 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। बता दें कि ये नक्षत्र शनि का है जिसमें मंगल की एंट्री होने से सभी राशियों के जातकों पर सटीक तौर से असर पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि मंगल के चाल परिवर्तन से मेष से लेकर मीन वालों पर कैसा असर पड़ेगा। 

मंगल के नक्षत्र गोचर से सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?


मेष राशि

मंगल का यह नक्षत्र गोचर आपके बारहवें भाव में होगा। ये समय आपके लिए मिला-जुला समय रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और अचानक किसी प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। मानसिक भागदौड़ अधिक रह सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए उनके ग्यारहवें भाव में मंगल चाल परिवर्तन करेंगे। इस समय आप घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ लोगों से सम्मान मिलेगा और प्रेम संबंधों में सहयोग बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि

मंगल का नक्षत्र गोचर आपके लिए दसवें भाव में हो रहा है, माना जा रहा है कि यह समय मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। रिश्तों में भावुकता से बचें, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं। यात्रा के योग बनेंगे और धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए उनके नौंवे भाव में मंगल चाल परिवर्तन करेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में साझेदारी करते समय सावधानी बरतें। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। हालांकि, इस दौरान खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए बजट पर ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए उनके आठवें भाव में मंगल चाल परिवर्तन करेंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है और खर्च अधिक होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए मंगल उनके सातवें भाव में चाल परिवर्तन करेंगे। इस समय आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी और मन में संतोष का भाव रहेगा।




तुला राशि

मंगल आपके छठे भाव में चाल बदलने जा रहे हैं। इस समय आपको सलाह है कि अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। परिवार के बड़े सदस्यों से आर्थिक मदद मिल सकती है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए मंगल उनके पांचवे भाव में चाल बदलेंगे। यह समय आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी और आपके कार्य सफल होंगे। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए मंगल उनके चौथे भाव में नक्षत्र गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि नए रिश्तों की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा है। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से थोड़ी बेहतर रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लिए उनके तीसरे भाव में मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अधिकारी आपको नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। निवेश के लिए समय ठीक है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के दूसरे भाव में मंगल चाल बदल रहे हैं। यह समय मिला-जुला रहेगा। कुछ काम आसानी से बनेंगे, जबकि कुछ में दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए उनके लग्न भाव में मंगल चाल परिवर्तन कर रहे हैं। यह समय करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। घर के बड़े सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। बच्चों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 30 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
118 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 30 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
118 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

20/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 30 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
118 devotees have booked this puja
Book Puja
संतान प्राप्ति पूजा, मां बगलामुखी मंदिर, हरिद्वार
Removes obstacles related to childbirth

संतान प्राप्ति पूजा, मां बगलामुखी मंदिर, हरिद्वार

Tue 30 June 2026
Baglamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
260 devotees have booked this puja
Book Puja
अंगारक दोष निवारण पूजा
Removal of Excessive Anger

अंगारक दोष निवारण पूजा

Tue 30 June 2026
Bagala Mukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
283 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure