Logo

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर, मेष से मीन वालों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 12 Apr 2026 01:47 PM IST
Mangal Nakshatra Gochar: मंगल का रेवती नक्षत्र में गोचर, मेष से मीन वालों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

Special Things

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री से सभी राशियों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 

Mangal Nakshatra Gochar: ज्योतिषशास्त्र में मंगल को आत्मविश्वास, साहस और उर्जा का कारक माना जाता है। इसके साथ ही वह नवग्रहों के सेनापति कहलाते हैं। जिस प्रकार मंगल समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, ठीक उसी प्रकार वह नक्षत्र भी बदलते हैं। इस समय मंगल मीन राशि में विराजमान हैं और शनि के नक्षत्र उत्तरभाद्रपद में गोचर हैं लेकिन 24 अप्रैल की रात्रि 2 बजकर 30 मिनट पर मंगल रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके स्वामी ग्रह बुध हैं तो चलिए जान लेते हैं कि बुध के नक्षत्र में मंगल के जाने से सभी राशियों के जीवन पर कैसा असर पड़ेगा। 

मंगल नक्षत्र गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव 

मेष राशि 

मेष राशि के बारहवें भाव में मंगल का नक्षत्र गोचर होने वाला है। ये समय आपके लिए थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। कंपटीशन बना रहेगा। इस दौरान आपके गुप्त शत्रु बनेंगे। सेहत को लेकर और परिवार पर धन खर्च बढ़ेगा। रिलेशनशिप के मामले में जिद्द बढ़ सकता है और नई इच्छाएं जाग सकती हैं। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में ये गोचर होगा जिसके कारण आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। आपके निजी संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति का प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मिला-जुला रहेगा, जहां आपको आर्थिक लाभ होगा वहीं खर्चे भी बने रहेंगे। करियर के मामले में थोड़ा फोकस बनाए रखना होगा। आलस्यता को दूर करें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए ये गोचर दसवें भाव में होगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन कानूनी कार्यवाही के दौरान सजग रहें, चलान जैसी समस्या आ सकती है। वाहन को सावधानी से चलाएं। लापरवाही करने से बचें। आपके परिश्रम का परिणाम आपको जल्द मिलेगा। लव के मामले में आपकी नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। 

कर्क राशि

कर्क राशि में नौंवे भाव में मंगल का नक्षत्र गोचर होगा जिसका कारण आपका धन बच्चों की शिक्षा, कला और बिजनेस पर खर्च हो सकता है। रिलेशनशिप में चंचलता बढ़ सकती है। लव लाइफ में इच्छाएं भी बढ़ेंगी। घर-परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। लोगों के आने से घर में हलचल बढ़ सकती है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के आठवें भाव में मंगल का नक्षत्र होगा। ये समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। जो लोग घर से दूर रहते हैं, वह वापिस लौट सकते हैं। आपका धन छोटे बच्चों के ऊपर खर्च हो सकता है। किसी व्यक्ति पर दिल आ सकता है। आय के स्रोत बनेंगे। 

कन्या राशि

कन्या राशि के सातवें भाव में मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। जो लोग लेखन और मीडिया से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ हो सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ स्नेह बना रहेगा। रिलेशनशिप के लिए ये समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, किसी छोटी बात पर बहसबाजी हो सकती है। लेकिन इन बातों को इग्नोर करना बेहतर होगा। 



तुला राशि

तुला राशि वालों के छठे भाव में मंगल चाल बदलेंगे जिसके कारण आपके घर-परिवार में उथल-पुथल लगी रहेगी। बड़े सदस्यों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। अपनी बातों को कहने के दौरान क्रोध और जिद्द से बचें। रिलेशनशिप और दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के पांचवे भाव में मंगल चाल परिवर्तन करेंगे। इस समय आपके मन में चंचलता बढ़ सकती है। सलाह दी जाती है कि जोश में होश ना खोएं। कला से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। रिलेशनशिप में जल्दी आगे बढ़ने से बचें। घर के लिए और खुद के लिए खरीदारी करेंगे। 

धनु राशि 

धनु राशि के चौथे भाव में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मिले जुले अवसर लेकर आएगा। इस समय आपकी बाहरी लोगों से बातचीत बनेगी। किसी धर्माश्रम पर यात्रा कर सकते हैं। खर्च बने रहेंगे। सेहत और खान-पान को लेकर आपका धन खर्च हो सकता है। रिश्तों में रोमांच बना रहेगा। आप उत्साहपूर्वक रहेंगे लेकिन ध्यान रखें कि लोगों की निगाहें आपके ऊपर ही है। 

मकर राशि

मकर राशि के तीसरे भाव में मंगल का ये गोचर होगा। इस दौरान आपके नए दोस्त बन सकते हैं। अचानक से यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। अनुशासन को लेकर घर के बड़े सदस्य आपको कुछ बातें सुना सकते हैं। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे, खर्चे के साथ-साथ लाभ भी बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के दूसरे भाव में मंगल का चाल बदलना आपके कामकाज को तेज गति देगा। जीवन में भागदौड़ फिलहाल बनी रहेगी। अधिकारियों को आप नए सुझाव देंगे। लव लाइफ के लिए मिला-जुला समय रहने वाला है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। आर्थिक खर्चों से परेशान हो सकते हैं। लोन की किस्त चुकाने में देरी ना करें। 

मीन राशि

मीन राशि के लग्न भाव में मंगल का नक्षत्र गोचर होगा। इस दौरान आपको अपने घर-परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन मामलों में लाभ बने रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर वाली जगह पर जा सकते हैं। लव लाइफ में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। यात्रा के दौरान किसी से आकर्षित हो सकते हैं। 

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
428 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
428 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
अन्नू टी

अन्नू टी

22/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
428 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
326 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
307 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure