Logo

यदि कुंडली में मंगल के प्रभाव को अच्छा करना चाहते है तो अवश्य करें ये उपाय

Amisha AmishaAmisha AmishaUpdated 03 Aug 2021 09:45 AM IST
यदि कुंडली में मंगल के प्रभाव को अच्छा करना चाहते है तो अवश्य करें ये उपाय

हमारे जीवन में और हमारी कुंडली में ग्रहों की स्थिति का बेहद महत्व होता है। इनका हमारे जीवन पर गहरा और सीधा प्रभाव पड़ता है। इनकी दशा हमारे जीवन की दिशा तय करती है। प्रत्येक ग्रह की अपनी विशेषताएं और अपना प्रभाव होता है। बात करें मंगल ग्रह की तो इस अन्य ग्रहों के बीच सेनापति की उपाधि दी गई है। मंगल को काफ़ी प्रभावशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शादी-ब्याह के मामलों भी मंगल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आमतौर पर मंगल को एक क्रूर ग्रह की नज़र से देखा जाता है। अपितु हर ग्रह की तरह मंगल के भी दो रूप हैं।
यदि किसी की कुंडली में मंगल शुभ रूप में हैं तो व्यक्ति का जीवन बहुत ही खुशहाल और कामयाब होता है। ऐसे जातकों में भरपूर आत्मविश्वास होता है और ये अपने जीवन में बेहद प्रसन्न रहते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल अशुभ रूप में हो तो जातकों को बहुत सी समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विवाह में भी परेशानियां आती हैं। धर्म और ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से मंगल के दोष बेहद ही अशुभ और खतरनाक माना जाता है। अगर कोई भी व्यक्ति मंगल के दोष से प्रभावित है तो उसे उपाय करके मंगल के बुरे प्रभाव को कम करना चाहिए। इसके साथ ही यदि कोई जातक अपनी कुंडली में ऐसे भी मंगल को मज़बूत करना चाहता हो तो वो भी कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जो आप पर से मंगल का बुरा प्रभाव दूर करेंगे और अच्छे प्रभाव को बढ़ावा देंगे।

ग्रह दोष होंगे समाप्त, इस सावन करवाएं विशेष नवग्रह पूजन, फ़्री में, अभी बुक करें 

  • भगवान श्री हनुमान को शुभ मंगल का स्वामी माना जाता है। यदि आप भगवान हनुमान को प्रसन्न करते हैं तो मंगल की कृपादृष्टि आप पर बनी रहती है। इसके लिए आप प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाएं तथा उन्हें चमेली का तेल और संतरी रंग का सिंदूर मिलाकर अर्पित करें। इसके साथ ही उन्हें चोला भी अर्पित करें।
  • मंगल के प्रभाव को अपने हित में करने के लिए लाल रंग का विशेष महत्व माना गया है। अपने हाथों में लाल रंग का धागा धारण करना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। जब भी पूजा-पाठ करें तो बैठने के लिए लाल रंग के आसन का उपयोग करें।

  • आप आमतौर पर भी लाल कपड़ों को धारण कर सकते हैं। इससे भी आप पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। यदि आप लाल रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहते हों या किसी कारणवश नहीं पहन सकते तो आप लाल रंग के रुमाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे साथ रखने से भी आपको अच्छा फल मिलेगा।

  • प्रतिदिन अपने मस्तिष्क पर लाल तिलक सुशोभित करें। मंगलवार को किसी को भी लाल रंग की कोई सब्ज़ी, फल अथवा दाल का दान करें। ये कार्य संध्या के वक्त करें। इसके अलावा किसी कुष्ठ रोगी को ढाई किलो लाल मसूर की दाल भी दान करें। इसके साथ ही किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग का कोई वस्त्र दान में दें।

  • प्रत्येक मंगलवार को भगवान हनुमान का व्रत रखें और उनकी पूजा करें। इसके साथ “ॐ अं अंगारकाय नमः” का भी जाप करें। ये जाप आप माला की सहायता से करें और 3, 5 या 7 बार इसका पाठ करें। इसके अतिरिक्त मंगल ग्रह के मंत्रों का भी जाप करें।

  • सोना धारण करने से भी मंगल का प्रभाव अच्छा होता है। तो अपने शरीर पर स्वर्ण से निर्मित आभूषण धारण करें। इसके साथ ही अपने बदन के निचले हिस्से में लाल रंग के वस्त्र धारण करने का ही प्रयास करें। ख़ासतौर पर अगर आपकी कुंडली में मंगल भारी हो तो ऐसा करने से बुरा प्रभाव कम होता है।


    यह भी  पढ़े-
    जानिए ऐसी कौन सी 3 राशि हैं जिनको अगस्त में होने वाला हैं लाभ, क्या आप की राशि भी उन राशियों में से एक है
    आर्थिक परेशानियों से है दुखी तो आज ही अपनाएं लाल किताब के ये ख़ास उपाय
    शादी-विवाह में रुकावट दूर करने के लिए ज्योतिषी से पूछिए सरल उपाय




Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
390 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
390 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 17 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
390 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 18 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
411 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह शांति पूजा
Increase in positivity in life.

बुध ग्रह शांति पूजा

Wed 18 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
307 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure