Logo

Meen Rashi November 2026 Rashifal: इस माह बनेंगे करियर में संघर्ष से सफलता के योग, पढ़ें नवंबर मीन राशिफल

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 28 Oct 2026 04:00 PM IST
Meen Rashi November 2026 Rashifal: इस माह बनेंगे करियर में संघर्ष से सफलता के योग, पढ़ें नवंबर मीन राशिफल

Special Things

Meen Rashi November 2026 Rashifal: मीन राशि के लिए नवंबर का महीना करियर, प्रेम, धन और सेहत के मामले में कैसा रहेगा? आइए यहां विस्तार से सभी जरूरी बातें जानते हैं।

मीन राशि वालों के लिए नवंबर का महीना आत्मविश्वास, आर्थिक फैसलों और कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। शनि आपकी ही राशि में वक्री रहेंगे, जिससे आपको अपनी प्राथमिकताओं और पुरानी योजनाओं पर दोबारा विचार करने का अवसर मिल सकता है। दूसरी ओर सिंह राशि में गुरु, मंगल और केतु की युति आपके छठे भाव को प्रभावित करेगी। यह भाव नौकरी, प्रतिस्पर्धा, कर्ज और दैनिक दिनचर्या से जुड़ा माना जाता है। महीने के मध्य में सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश से भाग्य, उच्च शिक्षा और लंबी यात्राओं से जुड़े विषयों पर ध्यान बढ़ सकता है। आइए जानते हैं करियर, धन, सेहत और पारिवारिक जीवन के मामले में नवंबर का महीना कैसा रह सकता है।

करियर

करियर के मामले में मीन राशि वालों को अपनी मेहनत और कार्यशैली पर विशेष ध्यान देना होगा। शनि की वक्री चाल आपकी राशि में होने से जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। कुछ पुराने काम दोबारा सामने आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए धैर्य और अनुशासन की जरूरत होगी। तीन ग्रहों का छठे भाव में युति असर प्रतिस्पर्धा और काम के स्थान की चुनौतियों को बढ़ा सकता है लेकिन आपके उत्साह का असर इन पर नियंत्रण बना लेगा। अपने विरोधियों या सहकर्मियों के साथ संयम रखना चाहिए। व्यापारियों को कर्मचारियों, भुगतान और दैनिक कामकाज की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। महीने के मध्य के बाद उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण या काम से जुड़ी यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

आर्थिक स्थिति

नवंबर में आर्थिक मामलों को व्यवस्थित रखना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आय के साथ-साथ खर्चों पर भी नजर रखनी होगी। गुरु, मंगल और केतु की युति के कारण कामकाज, स्वास्थ्य या दैनिक जरूरतों पर अतिरिक्त खर्च होने की आशंका रह सकती है। इसलिए महीने की शुरुआत से ही बजट बनाकर चलना फायदेमंद होगा। अगर कोई कर्ज चल रहा है तो उसे कम करने की योजना पर काम करें। व्यापार में लाभ बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाए जा सकते हैं, बिना पूरी जानकारी के धन निवेश न करें। पुराने भुगतान की वसूली के लिए प्रयास करने का अवसर मिल सकता है। महीने के दूसरे हिस्से में किसी प्रशिक्षण या कौशल विकास पर किया गया खर्च उपयोगी साबित हो सकता है।  

सेहत

सेहत के मामले में इस महीने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। आपकी राशि में वक्री शनि होने के कारण थकान,के अलावा अन्य चीजों का दबाव या काम की धीमी गति महसूस हो सकती है। वहीं छठे भाव में मंगल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्दबाजी और अनियमित दिनचर्या से बचना बेहतर होगा। काम के बीच छोटे विश्राम लेने से मानसिक थकान कम करने में मदद मिल सकती है।  

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में इस महीने आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाना होगा। कामकाज की व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना मुश्किल हो सकता है, इसलिए अपनों के लिए समय निकालने का प्रयास करें। इस माह बच्चों के लिए एजुकेशन में अच्छे योग होंगे प्रतियोगिताओं में आगे रहेंगे। मेहनत के द्वारा स[फलता का योग भी बनेगा। धार्मिक गतिविधियों, पारिवारिक यात्रा की संभावना बन सकती है। इस माह घर और बाहरी कामों को लेकर सावधानी रखें और संतुलन से काम करना ही उचित होगा।

उपाय

  • इस माह मीन राशि वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए इसके अलावा अपने व्यवहार में धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें।

Related Puja

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
372 devotees have booked this puja
Book Puja
करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
372 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
एस्ट्रो श्री प्रकाश

एस्ट्रो श्री प्रकाश

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
टैरो प्रिशा

टैरो प्रिशा

₹32/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
View all
करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन
For the blessings of Goddess Mangala Gauri and for the long life of one's husband

करवा चौथ विशेष – सौभाग्य और पति की दीर्घायु हेतु माँ मंगला गौरी पूजन

Thu 29 October 2026
Kashi, Uttar Pradesh
372 devotees have booked this puja
Book Puja
धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन
Prayers for good health, vitality, and longevity.

धनतेरस विशेष- भगवान धनवंतरि आरोग्य एवं आयु रक्षा महापूजन

Fri 06 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
101 devotees have booked this puja
Book Puja
राहु ग्रह शांति पूजा
Popularity grows

राहु ग्रह शांति पूजा

Sat 07 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
258 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure