
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए उनके आठवें भाव में बुध मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपके लिए यात्राओं से भरा रहने वाला है। बाहरी लोगों के साथ आपका संपर्क बनेगा। अचानक से कोई व्यक्ति आपके जीवन में आएगा। यदि आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो अभी सही समय का इंतजार करें। संभव है कि इस समय आपके व्यर्थ के खर्चे बढ़ें।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रह आपके छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। इस दौरान आप में जोश और उत्साह बना रहेगा। आपकी भूमिका परिवार में बढ़ेगी और आपके निर्णयों को महत्वता दी जाएगी। शिक्षा से जुड़े लोगों का मन भटक सकता है, इस समय थोड़ा संभलें क्योंकि आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने की प्लानिंग कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लिए उनके बारहवें भाव में बुध मार्गी होंगे। इस दौरान परिवार में व्यस्तता बनी रहेगी, जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी लेकिन उनकी सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, बिजनेस में शुरुआत में सावधानी बरतनी होगी। नए रिश्ते बनने के भी योग बन रहे हैं। सलाह है कि सूझ-बूझ के साथ निर्णय करें।
Connect with India's best astrologers




