Logo

Budh Vakri 2026: वृषभ राशि में बुध होने वाले हैं वक्री, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 25 Jun 2026 05:37 PM IST
Budh Vakri 2026: वृषभ राशि में बुध होने वाले हैं वक्री, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Budh Vakri 2026: बुध को ज्योतिष में बुद्धि और वाणी का कारक मानते हैं, ऐसे में बुध 29 जून को वृषभ राशि में वक्री होने वाले हैं। आइए जान लेते हैं कि बुध के वक्री होने से सभी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा। 

Budh Vakri 2026: बुध को ज्योतिषशास्त्र में बुद्धि, वाणी, संवाद और तर्कक्षमता का कारक माना जाता है। बुध इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं लेकिन 29 जून को बुध वक्री चाल में प्रवेश करेंगे और 24 जुलाई तक वक्री ही रहेंगे। माना जाता है कि वक्री चाल में कोई भी ग्रह धीमी गति में और पीछे की ओर चलता है। ऐसे में हम जान लेते हैं कि बुध के वक्री होने से मेष से लेकर मीन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

बुध वक्री का सभी राशियों पर असर


मेष राशि

मेष राशि के लिए उनके दूसरे भाव में बुध वक्री हो रहे हैं। यह समय आपके लिए कामकाज के लिहाज़ से व्यस्त रहने वाला है। कार्यभार बढ़ सकता है और आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में यात्राओं के भी योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं। परिवार के साथ भी समय अधिक बीतेगा और घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लग्न भाव में बुध वक्री होने वाले हैं। इस समय आपको अपनी सेहत और दिनचर्या पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। काम में काफी व्यस्तता रहेगी और अपने कार्यों में आपकी रुचि भी बनी रहेगी। साथ ही, कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहने के संकेत हैं। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा और रिश्तों में अपनापन महसूस होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए उनके बारहवें भाव में बुध वक्री होने वाले हैं। यह समय आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन आलस्य छोड़कर पूरी लगन से मेहनत करनी होगी। कुछ यात्राओं के योग बन रहे हैं, जिनके दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी और नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना समझदारी होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए उनके ग्यारहवें भाव में बुध वक्री हो रहे हैं। आपके लिए यह समय सामान्य रहेगा, लेकिन भागदौड़ थोड़ी अधिक रह सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी और कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। आप अपनी जीवनशैली या रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा समय रहेगा। यदि नौकरी या नए काम की तलाश कर रहे हैं, तो नए अवसर मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए उनके दसवें भाव में बुध वक्री होने वाले हैं। यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम और कारोबार दोनों में विस्तार के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपकी क्षमता को साबित करने का मौका देंगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशहाल रहेगा। आर्थिक स्थिति में खर्च बढ़ सकता है, जबकि रिश्तों के मामले में समय सामान्य रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए उनके नौंवे भाव में बुध वक्री होने वाले हैं। यह समय सामान्य लेकिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपके काम का दायरा बढ़ेगा और नए कार्य शुरू होने की संभावना है। परिवार में बड़े-बुजुर्गों की ओर से कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। करियर में सफलता पाने के लिए मेहनत थोड़ी अधिक करनी होगी, जिसका अच्छा परिणाम भविष्य में मिलेगा।



तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए उनके आठवें भाव में बुध वक्री हो रहे हैं। यह समय मेहनत और सावधानी दोनों की मांग करेगा। काम में लापरवाही करने से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें। सेहत का विशेष ध्यान रखें क्योंकि छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। विरोधियों से सतर्क रहना बेहतर रहेगा। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। यात्रा के दौरान भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए उनके सातवें भाव में बुध वक्री होने वाले हैं। यह समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कारोबार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में विशेषकर ससुराल पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। काम का दबाव बढ़ेगा और जिम्मेदारियां भी पहले से अधिक रहेंगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध उनके छठे भाव में वक्री हो रहे हैं। यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी और छोटे-छोटे कामों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस के साथ विचारों में मतभेद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। आर्थिक स्थिति में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए धन का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए बुध उनके पांचवे भाव में बुध वक्री होंगे। यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है और पढ़ाई या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही और गुस्से से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए उनके चौथे भाव में बुध वक्री हो रहे हैं। परिवार से जुड़े कामों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। घर में कोई धार्मिक या शुभ कार्य होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति की खरीदारी या उससे जुड़े निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से बातचीत और नए संपर्क बनेंगे। यात्राओं के योग भी बने रहेंगे। किसी महिला के सहयोग से लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक उनके तीसरे भाव में बुध वक्री हो रहे हैं। यह समय आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कम्युनिकेशन, लेखन या बातचीत से जुड़े कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको उनका सहयोग करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी, इसलिए बचत पर ध्यान देना जरूरी होगा। करियर के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
175 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
175 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
विपिन

विपिन

22/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

20/min15/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
175 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
337 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
388 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure