Logo

Budh Uday 2026: कुंभ राशि में बुध होने जा रहे हैं उदय, जानें सभी राशियों पर कैसा होगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 15 Mar 2026 05:58 PM IST
Budh Uday 2026: कुंभ राशि में बुध होने जा रहे हैं उदय, जानें सभी राशियों पर कैसा होगा असर

Special Things

Budh Uday 2026: कुंभ राशि में बुध होने जा रहे हैं उदय, जानें सभी राशियों पर कैसा होगा असर
Budh Uday 2026: ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कक्षमता और संवाद का कारक माना जाता है। इस समय बुध कुंभ राशि में अस्त अवस्था में हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह सूर्य के निकट आता है, तो वह अस्त होने लगता है जिससे ग्रह के प्रभाव कम होने लगते हैं। लेकिन 18 मार्च को बुध कुंभ राशि में उदय होने वाले हैं जिसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है, ये उदय 18 तारीख की सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि बुध के उदय होने से सभी राशियों पर कैसे प्रभाव पड़ेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के ग्यारहवें भाव में बुध उदय होने वाले हैं। इस समय आप अपने कार्यों को लेकर सजग रहेंगे। अतिरिक्त कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी जिसमें आप क्रिएटिव होंगे। इस दौरान आपके नए दोस्त बन सकते हैं। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए लाभ के अवसर बनते नजर आ रहे हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लेकिन अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें क्योंकि गर्दन और कंधे से जुड़ी समस्या सता सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के दसवें भाव में बुध उदय होंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती नजर आ रही है। धनार्जन के योग आपके हक में बनेंगे। इस दौरान आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी जिसके कारण आप दूसरे लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। परिवार में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। दांपत्य जीवन में पार्टनर की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। करियर के दृष्टिकोण से ये समय आपके लिए अच्छा है खास कर जो लोग कारोबार में हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के नौंवे भाव में आपके राशि स्वामी बुध उदय होने वाले हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास निखरेगा। पहले आपने जो गलतियां की थीं, उसमें सुधार करने का विचार करेंगे। इस दौरान आपके मन में कुछ नया करने की चाह होगी। लेकिन ध्यान रखें कि आपके ऊपर अन्य ग्रहों का भी असर है तो सोच समझकर निर्णय लें। करियर के लिहाज से ये समय अच्छा है, जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। सोशल सर्कल मे आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के आठवें भाव में बुध उदय होंगे। इस समय आपके लिए यात्राओं के योग प्रबल दिख रहे हैं। भाई-बहनों को लेकर आप अधिक विचारशील रहेंगे। कुछ बातें आपके रिश्तों पर गहरा असर डाल सकती हैं। किसी दूरस्थ व्यक्ति के साथ आप बातचीत करना चाहेंगे, नए रिश्तों की शुरुआत के लिए ये समय अच्छा है। इस समय आप निवेश को लेकर योजनाएं बनाएंगे, आर्थिक पक्ष मिला-जुला रहने वाला है। घर में किसी वस्तु की खरीदारी के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए उनके सातवें भाव में बुध उदय होंगे। इस दौरान आपके खर्च और इंकम दोनों ही बने रहेंगे, आप पर ज्यादा दबाव नहीं होगा, बचत करने के लिए समय अच्छा है। यदि आप घर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो ये समय आपके लिए अनुकूल है। यात्राओं के योग आपके लिए बनते नजर आ रहे हैं। घर-परिवार के बड़े लोगों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है जिससे फैसले लेने में आसानी होगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता होगी।  

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए उनके छठे भाव में बुध उदय होंगे जो कि आपके राशि स्वामी ही हैं जिसके कारण आप काफी एक्टिव रहेंगे, आलस्यता भागेगी। बातों को आप समझदारी से पेश करेंगे। दूसरों के जीवन में आपके सुझाव लाभकारी साबित होंगे। जो लोग मैनेजमेंट या रिसर्च में हैं, उनके लिए समय अच्छा है। इस दौरान आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे।




तुला राशि

तुला राशि के पांचवे भाव में बुध उदय होने वाले हैं। इस समय आपको भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने का विचार कर सकते हैं। अलग-अलग संस्कृति के लोगों के साथ आप जुड़ना चाहेंगे जिसके कारण आपके विचारों में भी बदलाव देखा जा सकेगा। आर्थिक पक्ष मिला-जुला रहने वाला है। पिता, सेहत या घरेलू जीवन में धन खर्च बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए उनके चौथे भाव में बुध उदय हो रहे हैं, ये स्थिति आपके लिए मिले-जुले परिणामों वाली रहेगी। इस समय आपका आध्यात्मिक पक्ष प्रबल होगा, किसी गुरु का सानिध्य प्राप्त हो सकता है, धर्मस्थल पर जाने का प्लान कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध गहरे होंगे, उनके जीवन की घटना आपके ऊपर असर डालेंगी। सोशल सर्कल में आप काफी एक्टिव रहने वाले हैं। धनार्जन के योग आपके लिए बनेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए उनके तीसरे भाव में बुध उदय हो रहे हैं। इस समय आपके वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस दौरान पार्टनर के साथ आप परिवार से जुड़ी बात करेंगे। आर्थिक पक्ष मिला-जुला रहने वाला है। करियर के लिहाज से देखें तो आपके काम बनेंगे, साथ ही मेहनत भी बढ़ने वाली है। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पर दिल आ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए उनके दूसरे भाव में बुध उदय हो रहे हैं। ये समय आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा, आपके लिए कंपटीशन बढ़ने वाला है। आर्थिक खर्चों में बढ़ोतरी देखी जाएगी। आपको सलाह है कि सेहत का विशेष ध्यान रखें। पैरों या नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्या परेशानी दे सकती है। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। यदि किसी कानूनी केस में फंसे हैं, तो आपका पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए उनके लग्न भाव में बुध उदय हो रहे हैं। ये समय आपके एजुकेशन के लिए अनुकूल माना जा रहा है। इस दौरान आपका फोकस बढ़ेगा, छात्रों को परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अचानक से किसी घटना से आपका जीवन प्रभावित होगा। आपको सलाह है कि वाहन का प्रयोग संभलकर करें। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। इस समय आपका आध्यात्मिक पक्ष प्रबल होने वाला है। पूजा-पाठ के कार्यों में शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहने वाली है।

मीन राशि

मीन राशि के बारहवें भाव में बुध उदय हो रहे हैं। इस दौरान आपके परिवार में हलचल बनी रहेगी। माता की ओर से स्नेह प्राप्त होगा। आपके लिए वाहन प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं। आपको सलाह है कि घर में सहयोग करें वरना शांति भंग हो सकती है। आध्यात्मिक पक्ष अच्छा रहने वाला है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों में आपको विजय प्राप्त होगी।

Related Puja

मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 16 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
117 devotees have booked this puja
Book Puja
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 16 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
117 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

25/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
रवि शुक्ला

रवि शुक्ला

22/min₹5/min
View all
मंगल ग्रह शांति पूजा
Family relationships get harmonious

मंगल ग्रह शांति पूजा

Tue 16 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
117 devotees have booked this puja
Book Puja
संतान प्राप्ति पूजा, मां बगलामुखी मंदिर, हरिद्वार
Removes obstacles related to childbirth

संतान प्राप्ति पूजा, मां बगलामुखी मंदिर, हरिद्वार

Tue 16 June 2026
Baglamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
291 devotees have booked this puja
Book Puja
अंगारक दोष निवारण पूजा
Removal of Excessive Anger

अंगारक दोष निवारण पूजा

Tue 16 June 2026
Bagala Mukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
125 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure