Logo

Mercury Transit in Gemini: मिथुन राशि में बुध का वक्री गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 08 Jul 2026 04:18 PM IST
Mercury Transit in Gemini: मिथुन राशि में बुध का वक्री गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Mercury Transit in Gemini: बुध 7 जुलाई को कर्क से मिथुन राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश कर चुके हैं। माना जा रहा है कि बुध के चाल परिवर्तन से सभी 12 राशियौं पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। 

Mercury Transit in Gemini: बुध को ज्योतिषशास्त्र में बुद्धि, वाणी, संवाद और तर्कक्षमता का प्रतीक माना जाता है। बुध हर 23 से 25 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तरीके से पड़ता है। इस समय बुध वक्री अवस्था में हैं और 7 जुलाई को कर्क से मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। माना जा रहा है कि बुध के मिथुन राशि में वक्री अवस्था में जाने से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार के प्रभाव पड़ेंगे। 

बुध का वक्री गोचर से सभी राशियों पर असर 


मेष राशि 

मेष राशि के तीसरे भाव में बुध गोचर कर चुके हैं। इस समय आपके जीवन में भागदौड़ अधिक बनी रहेगी। काम को लेकर थोड़ी परेशानी संभल है लेकिन मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। नए लोगों से मेलजोल संभव है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों के साथ गहरी बातचीत हो सकती है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके दूसरे भाव में बुध का गोचर हो रहा है। इस समय आपके घर-परिवार में व्यस्तता बनी रहेगी। घर के काम में आप ज्यादा घुल-मिल सकते हैं। बड़े सदस्यों की ओर से कुछ परेशानी हो सकती है। वाणी पर कंट्रोल बनाकर रखें वरना वाणी में कटुता आ सकती है। नए लोगों के साथ बातचीत संभव है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहने वाला है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के लिए उनके लग्न भाव में बुध गोचर कर चुके हैं। इस दौरान आपको सोच-समझकर कार्य करने की आवश्यकता होगी। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। वाणी में कठोरता संभव है। नए काम की शुरुआत आप इस दौरान कर सकते हैं, काम में गड़बड़ी की गुंजाइश है, संभलकर कार्य करें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लिए उनके बारहवें भाव में बुध वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपके जीवन में भागदौड़ बनी रहने वाली है, सलाह है कि सेहत का खास ख्याल रखें। इस समय आपके धन खर्च अधिक हो सकते हैं। नए लोगों के कारण आपके जीवन में चिंता बढ़ सकती है, बाहरी संपर्क से लाभ की संभावनाएं हैं। आर्थिक स्थिति के लिए समय अनुकूल है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों के लिए उनके ग्यारहवें भाव में बुध गोचर करने वाले हैं। ये समय आपके कामकाज के लिए अच्छी स्थिति लेकर आ रहा है, नए लोगों के साथ संपर्क अच्छे होंगे। लंबी यात्राओं पर जाने के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपको नए दोस्त मिल सकते हैं। रिलेशनशिप के लिए समय बेहत है। माता-पिता को छोटे बच्चों की खास देखभाल रखनी होगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों के लिए उनके दसवें भाव में बुध का गोचर होगा। ये समय आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस समय आपके पास समय की कमी होगी क्योंकि काम अधिक बढ़ सकता है। सलाह है कि अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। एजुकेशन के लिए ये समय बेहतर है। कारोबार में लगे हुए लोगों को ध्यान से निवेश करने की आवश्यकता होगी। 

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के लिए उनके नौंवे भाव में बुध गोचर करने वाले हैं। इस समय आपको घर के बड़ों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। धार्मिक पक्ष प्रबल रहने वाला है। नए मित्र बन सकते हैं। काम की अधिकता के कारण थकान बढ़ सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए उनके आठवें भाव में बुध का गोचर होने वाला है। ये समय आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सलाह है कि कार्य करते हुए सावधानी बरतें। जल्दबाजी में किसी भी फैसलें को लेने से बचें। सेहत का खास ख्याल रखें। रिलेशनशिप के मामले में देखें तो विवाद बढ़ सकते हैं। इस दौरान आपकी दोस्ती नए लोगों से हो सकती है। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए सातवें भाव में बुध का गोचर होने वाला है। इस समय साझेदारी का काम मुश्किलों से भरा हो सकता है। नए लोगों पर विश्वास करने में समय लग सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। अचानक से जीवन में किसी व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहने वाली है। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों के लिए उनके छठे भाव में बुध चाल परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय आपके लिए कंपटीशन बना रहने वाला है। मेहनत अधिक होगी। सेहत का खास ख्याल रखें। सलाह है कि दूसरों पर जल्दी भरोसा करने से बचें। किसी नए कार्य की प्राप्ति हो सकती है। रिलेशन में मुश्किल संभव है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए पांचवे भाव में बुध का गोचर हो रहा है। इस समय आपके रिश्तों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है। इस समय एजुकेशन में रुकावट आ सकती है, काम में फोकस बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा के योग हैं। आध्यात्मिक पक्ष बेहतर रहने वाला है। 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए उनके चौथे भाव में बुध का गोचर हो चुका है। इस समय आपके घर-परिवार में कुछ उठापटक बनी रह सकती है। किसी मेहमान का आगमन होगा जिसके कारण चहल-पहल बनी रह सकती है। किसी नए वस्तु की खरीदारी संभव है। वाणी में नम्रता बनाकर रखें। आर्थिक पक्ष बेहतर रहने वाला है। 

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
357 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
357 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
टैरो अलका

टैरो अलका

28/min₹5/min
नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
357 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
380 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
274 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure