ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा का अपना एक अलग ही महत्व है।यदि आप ज्योतिष शास्त्र को मानते है तो अनेकों बार आपने अपने हस्त रेखाओं को किसी ज्योतिष से पढ़वाया होगा या पढ़वाने के इच्छुक होंगे। ज्योतिष के अनुसार हस्त रेखाएं हमारे किस्मत को बताती है।इसे पढ़ कर हम अपने किस्मत यानी भाग्य को जान सकते है इसे पढ़ना इतना आसान भी नहीं इसे वही पढ़ सकता है जिसने इस छेत्र मे ज्ञान अर्जित किया होगा जैसे ज्योतिष या पंडित ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर कितना महत्व लकीरों का होता है उतना ही महत्व उस पर बने पर्वतों का भी होता है। कहते है की हथेली पर बने अलग-अलग ग्रहों के पर्वतों से व्यक्ति के भाग्य और जीवन के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। हथेली पर सूर्य, बुध, गुरु, चंद्र, शुक्र और शनि ग्रहों के प्रतीक पर्वत बने हुए होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बने शनि पर्वत के शुभ और अशुभ लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
हथेली पर शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाले भाग यानी जहां से इस उंगली की शुरुआत होती है उसे शनि पर्वत कहा जाता है।माना जाता है की शनि पर्वत यदि अच्छे तरह से उभारा हुआ और विकसित हो तो यह भाग्यशाली व्यक्ति का निशानी होता है अर्थात वह इंसान जिनकी हाथो में ऐसे पर्वत हो वो भाग्यशाली होते है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा पद और मुकाम हासिल करते है उन्हे अपने जीवन में ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ता वो जिस चीज के पीछे भागते है वो उनको जल्द ही प्राप्त हो जाता है । ये भी माना जाता है की ये काम के प्रति इतने जुनूनी होते है की किसी अन्य की परवाह नहीं करते अर्थात ये पाने कार्य को लेके बहुत गंभीर होते है उसे बड़े हो श्रद्धा और लगन से करते है जिसकी वजह से ये अपने जीवन में ज्यादातर सफल भी होते है। इन्हे सिर्फ अपना लक्ष्य दिखाई देता है और वो उसी पर ध्यान केंद्रित कर अपने कार्य को पूरा करते है और उसे पूरा कर के ही दम लेते है। शनि पर्वत में ज्यादा उभर होने पर व्यक्ति के व्यव्हार में समय- समय पर परिवर्तन देखने को भी मिलता है अर्थात कुछ समय बाद आप अपने व्यवहार में परिवर्तन देखनेगे या उस इंसान में जिसके हाथ में शनि पर्वत उभारा हुआ या विकसित होगा ।
ज्योतिष के अनुसार हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर किसी भी प्रकार का निशान का होना अच्छा नही माना जाता है। कहते है की कुछ लोगो के हथेलियों पर शनि पर्वत के ऊपर क्रास या द्वीप का चिन्ह बना होता है उसको ज्योतिष के अनुसार अशुभ माना जाता है अर्थात ऐसे निशान के वजह से इंसान के जीवन में परेशानियों का आगमन होता ही रहता है और वो वक्ति ज्यादातर दुखी या परेशान ही होता है जिसकी वजह से उसे अपने कार्य में मन नहीं लगता है। इस दोष के प्रभाव को कम करने के लिए उस व्यक्ति को शनि देव की पूजा और आराधना बड़े ही मन से करना चाहिए। कहते है शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में शनिदेव को जल में गुड और कलातील डाल के चढ़ाने से दोष से मुक्ति मिल सकती है इसी के साथ संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जलाना फल दाई हो सकता है। जल चढ़ाते समय शनि देव के मंत्र का जाप करना भी लाभकारी हो सकता है पीपल के पेड़ की परिक्रमा का भी महत्त्व है ।
ज्योतिष के अनुसार अगर किसी की हथेली पर शनि पर्वत में अच्छा उभार होने के साथ-साथ सूर्य और गुरु पर्वत में भी अच्छा उभार बना हुआ होता है तो ऐसे जातक बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होते हैं। बुद्धि और मेहनत के बल पर ये अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।