
Papmochani Ekadashi: प्रति वर्ष चैत्र मास कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं अर्थात् वह व्रत जो हर प्रकार के पाप से मुक्ति दिलाए। इस साल चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि 14 मार्च की सुबह 8 बजकर 10 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 15 मार्च की सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा। पंचांग मुताबिक, 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा और 16 मार्च को व्रत का पारण किया जाएगा। पारण का समय सुबह 6 बजकर 29 मिनट से लेकर 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। यदि आप अपने समस्त पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको पापमोचनी एकादशी पर राशिनुसार दान जरूर करना चाहिए।
मेष राशि: गुड़ या लाल फल जैसे मसूर की दाल का दान करें।
वृष राशि: सफेद चीजें जैसे दही, मिश्री, सफेद मिठाई या सफेद फूल का दान करें।
मिथुन राशि: हरी सब्जियां या हरे कपड़े दान करें।
कर्क राशि: खीर, पोहा या दही और चीनी दान करें।
सिंह राशि: गेहूं, मूंगफली, गुड़ या पीले कपड़े दान करें।
कन्या राशि: सफेद मिठाई, केसर या अनाज दान करें।
तुला राशि: सफेद कपड़े, दूध, चीनी या परफ्यूम दान करें।
वृश्चिक राशि: गुड़, लाल कपड़े या तांबे के बर्तन दान करें।
धनु राशि: पीले कपड़े, हल्दी, केले या चने की दाल दान करें।
मकर राशि: दही और इलायची, काले तिल या काले कपड़े दान करें।
कुंभ राशि: तिल के तेल का दीपक जलाएं या सूती कपड़े दान करें।
मीन राशि: पीला चंदन, पीले कपड़े या केले दान करें।
Connect with India's best astrologers




