
सनातन धर्म में सपनों का एक विशेष मतलब और महत्व माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हमारे हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। साथ ही यह भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत देते हैं। विशेष रूप से सपने में पूर्वजों का आना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अक्सर लोग सपने में अपने मृत परिजनों को देखकर डर जाते हैं या परेशान हो जाते हैं कि इसका क्या मतलब है, तो आइए स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि सपने में पितरों की अलग-अलग स्थितियों का क्या संकेत होता है?
अगर सपने में पितृ दुखी, उदास या रोते हुए दिखाई दें, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता। यह इस बात का संकेत है कि आपके परिवार पर कोई संकट आने वाला है, या फिर आपके पितृ आपसे असंतुष्ट हैं। हो सकता है कि उनके नाम पर तर्पण या श्राद्ध कर्म में कोई गलती हुई हो।
अगर आप सपने में देखते हैं कि पितृ आपसे भोजन या पानी मांग रहे हैं, तो इसका सीधा संकेत है कि उनकी आत्मा अभी तृप्त नहीं हुई है। वे आपसे अन्न और जल की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में उनके नाम से दान-पुण्य या तर्पण तुरंत करना चाहिए।
अगर सपने में कोई पूर्वज आपको कोई चीज दे रहे हों, तो यह बहुत ही फलदायी सपना माना जाता है। इसका साफ मतलब है कि घर में जल्द ही धन-धान्य की वृद्धि होने वाली है और फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
अगर पूर्वज सपने में आते हैं और बिना कुछ बोले बस आपको देखते रहते हैं, तो इसका मतलब है कि वे आपको संकेत दे रहे हैं कि आप अपने जीवन में सही रास्ते पर चलें और अपने कुल की परंपराओं का पालन करें।
अगर आपको बार-बार पूर्वजों के सपने आते हैं, तो पितरों की शांति के लिए किसी जानकार पंडित से पूजा करवाएं।
रोज सुबह स्नान के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तांबे के लोटे में जल और काले तिल मिलाकर पितरों को अर्घ्य दें।
किसी अमावस्या या रविवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को क्षमता के अनुसार दान करें।
जब भी घर में कुछ भोजन बने, उसका पहला हिस्सा गाय, कुत्ते और कौए के लिए जरूर निकालें।
रोज पहली रोटी में थोड़ा सा गुड़ या तिल रखकर गाय को खिलाएं।
Connect with India's best astrologers




