Logo

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में क्या करें और क्या नहीं? जानिए श्राद्ध के जरूरी नियम

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 19 Sep 2026 12:31 PM IST
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में क्या करें और क्या नहीं? जानिए श्राद्ध के जरूरी नियम

Special Things

पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए?

सनातन धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन माह की अमावस्या तक चलने वाले इस 16 दिनों की अवधि में पूर्वजों का तर्पण किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और सभी कष्टों को दूर करते हैं। कहते हैं कि इस दौरान की गई गलतियां पितृ दोष का कारण बन सकती हैं, तो आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

पितृ पक्ष में क्या करें? (Dos in Pitru Paksha)

  • नियमित तर्पण और पिंडदान: पितृ पक्ष के दौरान रोजाना या अपने पितरों की तिथि पर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके काले तिल, कुशा और जल से तर्पण करना चाहिए।
  • पंचबलि भोग जरूर निकालें: श्राद्ध के दिन भोजन पकाने के बाद सबसे पहले पंचबलि यानी देवता, गाय, कुत्ता, कौआ और चींटी के लिए भोजन का हिस्सा अलग निकालें। ऐसी मान्यता है कि पितृ इन्हीं माध्यमों से भोजन ग्रहण करते हैं।
  • ब्राह्मण भोज और दान: ब्राह्मणों को सम्मान के साथ घर बुलाकर सात्विक भोजन कराएं और अपनी क्षमता अनुसार,  कपड़े, तिल, कुशा, धन, अन्न का दान करें।
  • ब्रह्मचर्य: इस अवधि में मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखें। साथ ही घर में शांति का माहौल रखें।
  • जरूरतमंदों की मदद: पितृ पक्ष में गरीबों को अन्न और जल का दान करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है।

पितृ पक्ष में क्या न करें? (Donts in Pitru Paksha)

  • तामसिक भोजन से दूरी: इन 16 दिनों में मांस, मदिरा, अंडा, प्याज, लहसुन और बासी भोजन का सेवन पूरी तरह वर्जित है।
  • शुभ कार्यों की मनाही: पितृ पक्ष में विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य और नया वाहन, मकान या नए वस्त्र खरीदने से बचना चाहिए।
  • सब्जियों व अनाज में परहेज: श्राद्ध के भोजन में चना, मसूर की दाल, सरसों का साग, कद्दू, बैंगन, काला नमक और बासी सामग्री का प्रयोग न करें।
  • द्वार पर आए जीव का अनादर न करें:  इस दौरान घर के दरवाजे पर आए किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं।
  • बाल व नाखून काटने से बचें: जो व्यक्ति पितरों का श्राद्ध या तर्पण करता है, उसे इन दिनों बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से बचना चाहिए।

श्राद्ध का सही समय और दिशा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध कर्म हमेशा कुतूप काल में ही किया जाना चाहिए। सुबह या सूर्यास्त के बाद श्राद्ध करना सही नहीं माना जाता। तर्पण करते समय हमेशा दक्षिण दिशा की ओर मुख करना चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। कहते हैं कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करने से पितृ खुश होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
165 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
165 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

20/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

26/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
165 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
272 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
176 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure