Logo

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में इन चीजों का दान है जरूरी, इसके बिना नहीं मिलता श्राद्ध का पूरा फल!

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 22 Sep 2026 11:18 AM IST
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में इन चीजों का दान है जरूरी, इसके बिना नहीं मिलता श्राद्ध का पूरा फल!

Special Things

Pitru Paksha 2026 Dan: पितृपक्ष में दान का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में किन चीजों का दान करने से पितृ दोष दूर होता है?

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) का समय पूर्वजों के प्रति सम्मान और श्रद्धा जाहिर करने का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है, लेकिन इन सबके साथ ही पितृ पक्ष में दान करने का भी विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, पितृ पक्ष में किए गए दान से न केवल पितृ तृप्त होते हैं, बल्कि अगर किसी जातक की कुंडली में पितृ दोष है, तो वह भी दूर होता है। आइए जानते हैं कि पितृपक्ष में किन चीजों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है?

श्राद्ध में जरूर करें इन चीजों का दान

तिल का दान

पितृ पक्ष में काले तिल का दान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के पसीने से हुई है। श्राद्ध कर्म में बिना तिल के तर्पण अधूरा माना जाता है। ऐसे में किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को काले तिल का दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

अन्न का दान 

सभी दानों में अन्नदान को महादान माना गया है। पितृपक्ष के दौरान गेहूं, चावल, दाल, आटा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अन्न दान करने से पितृ तृप्त होते हैं और कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

गुड़ का दान

 गुड़ का दान करने से परिवार में कलह और अशांति दूर होती है और घर में मधुरता और खुशहाली आती है।

कपड़ों का दान

पितृ पक्ष में ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को धोती, गमछा या सात्विक वस्त्रों का दान करना चाहिए। ध्यान रखें कि दान किए जाने वाले वस्त्र नए हों। वस्त्र दान करने से पितरों की आत्मा को परम शांति मिलती है और जातक को आरोग्य का वरदान मिलता है।

गाय का दान या गो सेवा 

गाय के दान को सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। अगर आप गोदान करने में असमर्थ हैं, तो किसी गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा, गुड़ या दाना-पानी दान करें। गो-सेवा करने से नाराज पितृ भी तुरंत खुश हो जाते हैं और घर के सारे संकट टल जाते हैं।

बर्तन का दान

ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष में बर्तन या अन्य उपयोगी धातुओं का दान करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।

जूते और छाते का दान

गरुड़ पुराण के अनुसार, जूते, चप्पल का दान बेहद खास माना गया है। कहते हैं कि पितृपक्ष में किसी गरीब व्यक्ति को जूते और छाता दान करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

दान करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • दान हमेशा श्रद्धा से करें, कभी भी दिखावे के लिए दान न करें।
  • दान का काम हमेशा दोपहर के समय श्राद्ध कर्म पूरा होने के बाद ही करें।
  • दान हमेशा किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को ही दें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
476 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
अर्जुन शुक्ला

अर्जुन शुक्ला

22/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

26/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
476 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
143 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
257 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure