Logo

Pitru Paksha 2026: पुत्र नहीं है, तो क्या बेटियां कर सकती हैं श्राद्ध-पिंडदान? जानें शास्त्रों के नियम

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 21 Sep 2026 05:08 PM IST
Pitru Paksha 2026: पुत्र नहीं है, तो क्या बेटियां कर सकती हैं श्राद्ध-पिंडदान? जानें शास्त्रों के नियम

Special Things

Pitru Paksha 2026: अगर पुत्र नहीं है, तो क्या बेटियां श्राद्ध और पिंडदान कर सकती हैं, आइए जानते हैं शास्त्र क्या कहता है?

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों को समर्पित है। आपने अक्सर सुना होगा कि पुत्र ही माता-पिता का श्राद्ध और पिंडदान कर सकता है, ताकि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो सके। ऐसे में लोगों के मन यह सवाल उठता है कि जिस परिवार में पुत्र न हो, तो क्या बेटियां अपने माता-पिता या पूर्वजों का श्राद्ध और पिंडदान कर सकती हैं? क्या पुराण इसकी अनुमति देते हैं? आइए जानते हैं इस विषय पर गरुड़ पुराण क्या कहता है?

क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं?

ऐसा माना जाता है कि श्राद्ध कर्म केवल पुरुष ही कर सकते हैं। हालांकि गरुड़ पुराण, मनुस्मृति और मार्कंडेय पुराण में साफ बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति का कोई पुत्र नहीं है, तो उसकी बेटी को श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने का पूरा अधिकार है।

गरुड़ पुराण के अनुसार

"पुत्राभावे वधूर्कुर्यात् भार्याभावे च सोदरः"

यानी पुत्र के न होने पर पुत्रवधू, बेटी, पत्नी या परिवार की कोई भी स्त्री अपने पूर्वजों के श्राद्ध कर्म कर सकती है।

बेटियों के श्राद्ध करने के 3 मुख्य नियम

जिन लोगों के पुत्र न हो 

अगर किसी पिता के केवल बेटियां ही हैं, तो बड़ी या छोटी बेटी बिना किसी सोच-विचार के अपने पिता या माता का श्राद्ध कर सकती है। शास्त्रों में बेटी को भी पुत्र के समान ही संतान माना गया है।

विवाहित और अविवाहित बेटियों के नियम 

  • अविवाहित बेटी: अगर बेटी अविवाहित है, तो वह अपने मायके का श्राद्ध और तर्पण आसानी से कर सकती है।
  • विवाहित बेटी: अगर बेटी शादीशुदा है, तो वह अपने ससुराल पक्ष की अनुमति या संकल्प के साथ अपने माता-पिता के निमित्त जल तर्पण, पिंडदान और ब्राह्मण भोजन करा सकती है।

पुत्र के असमर्थ या दूर होने पर 

अगर पुत्र जीवित है, लेकिन किसी गंभीर बीमारी या दूर होने की वजह से समय पर उपस्थित नहीं हो सकता, तो ऐसी परिस्थिति में भी बेटी श्राद्ध कर्म कर सकती है।

माता सीता ने भी किया था पिंडदान

पुराणों में इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण रामायण में मिलता है। जब भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता वनवास के दौरान गया जी पहुंचे थे, तब महाराज दशरथ के श्राद्ध का समय आया। भगवान राम और लक्ष्मण जब श्राद्ध सामग्री लेने गए, तब दोपहर का कुतूप मुहूर्त निकलने लगा। ऐसे में माता सीता ने फल्गु नदी के तट पर महाराज दशरथ की आत्मा की शांति के लिए खुद बालू का पिंड बनाकर पिंडदान किया था। महाराज दशरथ ने प्रकट होकर माता सीता के दिए पिंड को स्वीकार किया था। इस कथा से पता चलता है कि बेटियां पिंडदान कर सकती हैं।

बेटी को कैसे करना चाहिए श्राद्ध कर्म? 

अगर बेटी अपने माता-पिता का श्राद्ध कर रही है, तो उसे कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

  • कुश और तिल से तर्पण: हाथ में कुशा और काला तिल लेकर जल अर्पित करें।
  • सात्विक भोजन का दान: अपने हाथों से सात्विक भोजन बनाकर किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं या अन्न-दान करें।
  • पंचबलि भोग: गाय, कुत्ते, कौए, देव और चींटी के लिए भोजन निकालें।
  • सफेद वस्त्र का उपयोग: पूजा के दौरान काले कपड़ों से बचें और पीले या सफेद वस्त्र धारण करें।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
385 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
385 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

36/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

32/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
385 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
483 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
181 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure