Logo

Pind Daan-Tarpan: पिंडदान और तर्पण में न हों कन्फ्यूज, जानें दोनों के बीच का बड़ा फर्क और महत्व

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 09 Sep 2026 01:00 PM IST
Pind Daan-Tarpan: पिंडदान और तर्पण में न हों कन्फ्यूज, जानें दोनों के बीच का बड़ा फर्क और महत्व

Special Things

Difference Between Pind Daan and Tarpan: पिंडदान और तर्पण में क्या अंतर होता है? आइए   दोनों का धार्मिक महत्व समझते हैं।

पितृ पक्ष का समय पूर्वजों को समर्पित है। इस दौरान पितरों को प्रसन्न करने, उनका आशीर्वाद पाने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए पिंडदान और तर्पण करने का विधान है। अक्सर लोग पिंडदान और तर्पण को एक ही समझ लेते हैं या इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल एक साथ करते हैं, जबकि शास्त्रों में इन दोनों क्रियाओं की विधि, सामग्री और धार्मिक उद्देश्य में बहुत बड़ा फर्क बताया गया है। आइए जानते हैं कि पिंडदान और तर्पण में क्या अंतर है?

तर्पण क्या है?

तर्पण शब्द का सीधा मतलब होता है, तृप्त करना या संतुष्ट करना, जिस प्रकार जल पीकर किसी जीवित व्यक्ति की प्यास शांत होती है, ठीक उसी तरह तर्पण के माध्यम से पितरों की आत्मा को तृप्त किया जाता है।

 सामग्री 

तांबे के पात्र में शुद्ध जल, गंगाजल, कच्चा दूध, काले तिल और कुश।

विधि

हाथ की अंजलि में जल और काले तिल लेकर अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच से जल चढ़ाया जाता है। तर्पण केवल पितरों को ही नहीं, बल्कि देवों, ऋषियों और प्रकृति के सभी प्राणियों को तृप्त करने के लिए दिया जाता है।

समय और नियम

तर्पण रोज सुबह स्नान के बाद या दोपहर यानी कि कुतुप काल में किया जा सकता है। इसके लिए किसी पुरोहित की जरूरत नहीं होती है, इसे व्यक्ति खुद भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कर सकता है।

पिंडदान क्या है? 

पिंडदान दो शब्दों से मिलकर बना है पिंड और दान। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसका शरीर खत्म हो जाता है, लेकिन उसकी आत्मा सूक्ष्म रूप में जीवित रहती है। आत्मा को पितृ लोक की यात्रा करने, अपनी भूख-प्यास शांत करने और मोक्ष प्राप्त करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। पके हुए चावल, जौ के आटे, तिल और घी से बने गोल पिंड को जब मंत्रों के साथ पितरों को अर्पित किया जाता है, तो उसी प्रक्रिया को पिंडदान कहते हैं।

 सामग्री 

जौ का आटा, पके हुए चावल, तिल, घी, शहद, दूध और दूध का मावा मिलाकर गोल-गोल पिंड बनाए जाते हैं।

विधि 

मंत्रोच्चार के साथ कुश पर इन गोल पिंडों को स्थापित किया जाता है और विधि-विधान से पितरों का आह्वान करके उन्हें अर्पित किया जाता है। पिंडदान मुख्य रूप से असंतुष्ट पितरों को भोजन कराने, उन्हें मोक्ष दिलाने और प्रेत योनि से मुक्त कराने के लिए किया जाता है।

नियम 

पिंडदान एक विशेष प्रक्रिया है। इसे किसी जानकार पंडित से ही करवाना चाहिए। गया जी, काशी के पिशाच मोचन कुंड या किसी पवित्र नदी के तट पर पिंडदान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

ध्यान रखें ये बातें 

  • पितृ कर्म में पहले तर्पण किया जाता है, उसके बाद पिंडदान और अंत में ब्राह्मण भोज व पंचबलि निकाला जाता है।
  • पिंडदान और तर्पण दोनों ही कर्म करते समय साधक का मुख हमेशा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
  • तर्पण हो या पिंडदान, बिना काले तिल के किया गया कोई भी पितृ कर्म अधूरा और निष्फल माना जाता है।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
376 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
376 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो एस तिवारी

एस्ट्रो एस तिवारी

20/min₹5/min
एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
संदीप

संदीप

22/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

20/min₹5/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
376 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Sat 26 September 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
209 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
169 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure