
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। श्री राधा रानी साक्षात प्रेम, करुणा, आनंद और भक्ति की देवी हैं। बिना राधा जी की कृपा के भगवान श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। अगर आपके वैवाहिक जीवन में लगातार मुश्किलें चल रही हैं या विवाह के रिश्ते तय होने में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो राधा अष्टमी का दिन इन सभी मुश्किलों के अंत के लिए बेहद फलदायी माना गया है। इस दिन श्रद्धापूर्वक किए गए कुछ आसान उपाय आपके जीवन में खुशहाली भर सकते हैं। आइए जानते हैं राधा अष्टमी पर किए जाने वाले ज्योतिषीय उपाय।
Connect with India's best astrologers




