Logo

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, ये 7 चीजें बनाएंगी आपके भाई का जीवन खुशहाल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 24 Aug 2026 05:00 PM IST
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, ये 7 चीजें बनाएंगी आपके भाई का जीवन खुशहाल

Special Things

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) की पूजा थाली में कुछ खास चीजों का होना बहुत जरूरी माना गया है। आइए उनके महत्व के बारे में पढ़ते हैं।

सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व केवल एक रेशमी धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के पवित्र प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है। इस साल रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सावन महीने की पूर्णिमा तिथि यानी 28 अगस्त को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले पूजा की थाली को सही सामग्री से सजाना बहुत महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर राखी की थाली में शास्त्रों में बताई गई 7 शुभ चीजें शामिल हों, तो इससे भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन  होता है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन की पूजा थाली में कौन सी 7 चीजें जरूर होनी चाहिए और उनका क्या धार्मिक महत्व है?

राखी की थाली की सामग्री

 रोली या सिंदूर 

राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक लगाने की परंपरा है। इसके लिए थाली में रोली या लाल सिंदूर जरूर रखें। लाल रंग सूर्य ग्रह का प्रतीक है, जो व्यक्ति को तेज, ऊर्जा, आत्मविश्वास और आरोग्य प्रदान करता है। माथे पर रोली का तिलक लगाने से भाई को जीवन के हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है।

अक्षत 

तिलक के ऊपर अक्षत लगाया जाता है। शास्त्रों में अक्षत का मतलब है, जो पूर्ण हो। थाली में हमेशा बिना टूटे हुए चावल ही रखें। तिलक पर अक्षत लगाने की धार्मिक वजह यह है कि भाई के जीवन में सुख-समृद्धि, धन और मान-सम्मान की कभी कमी न हो और उसका भाग्य सदा चमकता रहे।

रक्षासूत्र 

थाली की सबसे मुख्य सामग्री राखी यानी रक्षासूत्र है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षासूत्र बांधकर अपना भाई बनाया था और उनकी रक्षा का वचन लिया था। रेशम का यह धागा भाई को हर तरह की बुरी शक्तियों, नकारात्मकता और संकटों से बचाने वाले सुरक्षा कवच का काम करता है।  

दीपक 

राखी की थाली में एक जलता हुआ देसी घी का दीपक जरूर रखें। राखी बांधने के बाद बहन अपने भाई की आरती उतारती है। आरती करने से भाई के आसपास की सभी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं। वहीं, दीपक की लौ इस बात का प्रतीक है कि भाई का जीवन हमेशा ज्ञान, सफलता और सकारात्मकता से भरा रहे।  

मिठाई

तिलक करने और राखी बांधने के बाद भाई का मुंह मीठा कराया जाता है। थाली में शुद्ध मिठाई, जैसे ताजी मिठाई या घर की बनी खीर रखें। धार्मिक दृष्टि से मुंह मीठा कराने का मतलब है कि भाई-बहन के रिश्ते में जीवनभर मिठास बनी रहे और वाणी में मधुरता का वास हो। 

श्रीफल 

शास्त्रों में नारियल को 'श्रीफल' कहा गया है, जो धन की देवी मां लक्ष्मी और शुभता का प्रतीक है। थाली में एक साबुत पानी वाला नारियल जरूर रखें और राखी बांधते समय भाई को दें। इससे भाई के जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

गंगाजल या शुद्ध जल

थाली में एक छोटे कलश में गंगाजल या शुद्ध जल जरूर रखें। पूजन की सामग्री को पवित्र करने और तिलक लगाने से पहले हाथ धोने के लिए जल का उपयोग किया जाता है। गंगाजल मन को शांति देता है और आध्यात्मिक रूप से शुद्ध बनाता है।  

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • रक्षाबंधन के दिन सुबह स्नान करके लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। 
  • पूजा की थाली तैयार करने के बाद सबसे पहले भगवान गणेश, भगवान शिव और अपने कुलदेवता की पूजा करें। 
  • इसके बाद पहली राखी भगवान को अर्पित करें।  
  • भाई को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। 
  • बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
  • भाई के सिर पर एक पवित्र कपड़ा या रुमाल रखें, फिर माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाएं, दाहिनी कलाई पर राखी बांधें, आरती उतारें और मिठाई खिलाएं।

Related Puja

अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों हेतु श्राद्ध अनुष्ठान - चतुर्दशी विशेष
Prayers for Ancestors, Blessings for Generations

अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों हेतु श्राद्ध अनुष्ठान - चतुर्दशी विशेष

Fri 09 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
387 devotees have booked this puja
Book Puja
अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों हेतु श्राद्ध अनुष्ठान - चतुर्दशी विशेष
Prayers for Ancestors, Blessings for Generations

अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों हेतु श्राद्ध अनुष्ठान - चतुर्दशी विशेष

Fri 09 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
387 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

₹22/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
View all
अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों हेतु श्राद्ध अनुष्ठान - चतुर्दशी विशेष
Prayers for Ancestors, Blessings for Generations

अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों हेतु श्राद्ध अनुष्ठान - चतुर्दशी विशेष

Fri 09 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
387 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Fri 09 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
133 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Fri 09 October 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
458 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure