अक्सर लोग अपने निजी जीवन मे धन को लेकर परेशान रहते है।ऐसा नही है की वो मेहनत नही करते बल्कि वो मेहनत भी बहुत ज्यादा करते है लेकिन उनके हाथ न तो सफलता लगती है न उनके हाथ धन लगता है और सम्मान पाने कोशिश में घर से धन लगा बैठते है।जब इतना प्रयास करने के बाद भी सफलता हाथ न लगे तो जाहिर सी बात है की इंसान निराश हो जाएगा और वो निराश होकर कुछ उल्टा सीधा भी काम भी कर सकता है।ऐसे परिस्थिति में किसी ज्योतिष से मिलना चाहिए। सनातन धर्म मे माना गया है कि रविवार की प्रकृति ध्रुव है। रविवार सूर्य का दिन होता है। यह भगवान विष्णु और सूर्यदेव का दिन भी है। सनातन धर्म मे इसे सर्वश्रेष्ठ वार बहु माना गया है।अच्छा स्वास्थ्य और तेजस्विता पाने के लिए रविवार के दिन आपको उपवास रखना चाहिए। ज्योतिषियों की माने तो इस दिन कुंडली में सूर्य राजा के समाना होता है। तो आइए जानने की कोशिश करते हैं की रविवार को लाल किताब और ज्योतिष के अनुसार कौन से कार्य करना चाहिए और कौन से नहीं करना चाहिए।क्या करने से फायदा होगा और क्या करने से हानि:
आपको ये कार्य करना होगा:
1: इस दिन भृकुटी पर लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं आपको निश्चित ही फायदा होगा।
2: रविवार को आप अच्छे-अच्छे पकवान बना के खा सजते है क्योंकि अच्छा दिन माना गया है।
3: इस दिन पूर्व, उत्तर और अग्निकोण में यात्रा कर सकते हैं शुभ माना गया है।
4: अगर आप रविवार को गृह प्रवेश कराने की सोच रहे है तो आप ठीक सोच रहे है,ये आपके लिए शुभ समय है।
5: इस दिन सोना, तांबा भी खरीद सकते हैं या आप धारण भी कर सकते हैं।
6: इस दिन आप अग्नि से संबंधित या बिजली के सामान भी खरीद सकते हैं।
7: चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाएं आपको फायदा होगा।
8: गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें आपको लाभ पहुँचेगा।
इस साल किस राशि में कब प्रवेश करेंगे शनि, एक क्लिक से जानें किन जातकों पर समाप्त होगी साढ़े-साती
9: सूर्य को उच्च करने के लिए काफी कुछ किया जाता है लेकिन आप बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करें।
10: अगर आप कोई भी नया काम शुरू करने वाले है तो सबसे पहले गुड़ या मिठाई खाएं और पानी पिएं लाभ मिलेगा।
ये कार्य बिल्कुल भी न करें:
1: रविवार के दिन आप नमक न खाए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।
2. इस दिन पश्चिम और वायव्य दिशा में यात्रा करना उचित नही हैं।
ये भी पढ़े:भारत के इन मंदिरों में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है , जाने क्या है वजह
क्या आप जानते है उन 4 राशियों के लोगो के बारे मे जो बनते है सबसे अच्छा पिता
इस दिन रखा जायेगा एकादशी का व्रत जानते तारीख और व्रत रखने के तरीके